{"_id":"6a95bd76d12abd0d2c0fba2a","slug":"video-son-river-just-85-cm-away-from-the-danger-mark-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"खतरे के निशान से सिर्फ 85 सेमी दूर सोन नदी; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभाष गुप्ता
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:14 PM IST
Link Copied
मप्र में स्थित बाणसागर बांध का गेट खोलकर सोन नदी में भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने का असर दिखने लगा है। बाणसागर के अलावा ओबरा बांध से भी पानी छोड़े जाने के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। सोमवार की शाम छह बजे चोपन घाट पर नदी का जलस्तर 170.15 मीटर दर्ज किया गया। यह खतरे के निशान 171 मीटर से सिर्फ 85 सेमी दूर है। नदी में पानी की आवक लगातार बनी हुई है। यही स्थिति रही तो मंगलवार तक नदी के खतरे का निशान पार करने की संभावना जताई जा रही है। इसके मद्देनजर नदी के तटवर्ती गांवों में प्रशासन की टीमें ग्रामीणों को जागरूक करने में जुट गई है। बता दें कि बाणसागर बांध के सोमवार को आठ गेट से करीब 3200 क्यूमेक्स पानी (प्रति सेकंड 3200 घन मीटर) सोन नदी में छोड़ा गया है। डीएम चर्चित गौड़ की तरफ से लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल प्रशासनिक स्तर से जारी सूचनाओं पर भरोसा करें। जलस्तर बढ़ने की स्थिति में परिवार के साथ सुरक्षित स्थान पर रहें तथा मोबाइल और अन्य माध्यमों से जारी चेतावनियों पर नजर बनाए रखें। मौसम और आकाशीय बिजली से संबंधित पूर्व चेतावनी प्राप्त करने के लिए दामिनी और सचेत एप का उपयोग करने की भी अपील की गई है। इसके साथ ही आपात स्थिति में आपदा कंट्रोल रूम 05444-297645 और टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क किए जाने की अपील की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।