{"_id":"6a95696a25246ad51807f2f8","slug":"video-kullu-janhit-sangharsh-morchas-agitation-ends-on-the-29th-day-following-assurances-from-the-administration-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: जनहित संघर्ष मोर्चा का आंदोलन प्रशासन के आश्वासन पर 29वें दिन समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: जनहित संघर्ष मोर्चा का आंदोलन प्रशासन के आश्वासन पर 29वें दिन समाप्त
आनी (कुल्लू)।
क्षेत्र की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर जनहित संघर्ष मोर्चा की ओर से चलाया जा रहा आंदोलन आखिरकार 29वें दिन समाप्त हुआ। 23 दिनों के क्रमिक अनशन और छह दिनों के आमरण अनशन के बाद सोमवार को प्रशासन और संघर्ष मोर्चा के बीच हुई करीब दो घंटे की मैराथन बैठक के बाद आमरण अनशन समाप्त कर दिया गया। एसडीएम आनी लक्ष्मण सिंह कनेट ने पदम प्रभाकर को जूस पिलाकर उनका आमरण अनशन तुड़वाया। इससे पहले आंदोलनकारियों और मोर्चा के समर्थकों ने आनी के पुराने बस अड्डे पर करीब एक घंटे तक चक्का जाम किया। इस दौरान अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की गई। चक्का जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम, डीएसपी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे बाद अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को बातचीत के लिए राजी किया और यातायात बहाल करवाया।
इसके बाद एसडीएम की अध्यक्षता में प्रशासन, विभिन्न विभागाध्यक्षों और संघर्ष मोर्चा के साथ आए लोगों के बीच करीब दो घंटे तक विस्तृत बैठक हुई। बैठक में मोर्चा की ओर से क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और मांगों को विभागवार रखा गया। इससे पूर्व रूपेंद्र बंधु, पंचायत समिति सदस्य रामसिंह ठाकुर, एंकर राजेश, पवन, बालकृष्ण, कमांद पंचायत प्रधान देवेंद्र ठाकुर, श्यामा नंद, शशि मल्होत्रा, प्रेम कुमार ने जनता को संबोधित किया। आमरण अनशन समाप्त करने के बाद पदम प्रभाकर ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा के भीतर संबंधित विभागों ने मांगों पर काम नहीं किया तो प्रत्येक विभाग का घेराव किया जाएगा ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।