फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The students' models and projects were highly appreciated.

Sonebhadra News: छात्रों के मॉडल व प्रोजेक्ट खूब सराहा गया

Tue, 01 Sep 2026 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
The students' models and projects were highly appreciated.
शक्तिनगर। एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर स्थित केंद्रीय विद्यालय में नेशनल चिल्ड्रेन साइंस कांग्रेस के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक विषयों तथा दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं पर आधारित मॉडल, प्रोजेक्ट एवं प्रयोगात्मक प्रस्तुतियां प्रदर्शित की। विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच एवं नवाचार के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, ऊर्जा बचत, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, सतत विकास तथा तकनीकी नवाचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों को आकर्षक एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि विनय सिंह ने मॉडलों का अवलोकन किया और उनके प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य प्रीति शर्मा, अनुराग गुप्ता, जोसेफिन एक्का एवं चंद्रदीप कुमार वैश्य की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। प्रदर्शनी के दौरान विद्यार्थियों ने निर्णायक मंडल के समक्ष अपने मॉडल की कार्यप्रणाली, वैज्ञानिक सिद्धांत, उपयोगिता एवं संभावित लाभ के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed