फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Inner Wheel Club raised awareness among female students about cervical cancer prevention.

Sonebhadra News: इनरव्हील क्लब ने सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए छात्राओं को किया जागरूक

Tue, 01 Sep 2026 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Inner Wheel Club raised awareness among female students about cervical cancer prevention.
हिंडालको हॉस्पिटल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेमलता यादव ने छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर
रेणुकूट। इनरव्हील क्लब रेणुकूट जिला 312 की ओर से हिंडालको कॉलोनी स्थित बिका इंस्टीट्यूट में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिंडालको हॉस्पिटल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेमलता यादव ने छात्राओं एवं युवतियों को सर्वाइकल कैंसर के कारण, प्रारंभिक लक्षण, बचाव और समय पर जांच के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

डॉ. प्रेमलता यादव ने सरल एवं सहज भाषा में छात्राओं को समझाया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाली गंभीर बीमारी है, लेकिन जागरूकता, नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह से इसके खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वस्थ जीवनशैली और अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने सर्वाइकल कैंसर से संबंधित विभिन्न सवाल पूछे, जिनका डॉ. यादव ने विस्तार से समाधान किया।कार्यक्रम के दौरान इनर व्हील क्लब रेणुकूट द्वारा सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल भी की गई। क्लब ने आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीब महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए निशुल्क वैक्सीन लगवाने के लिए चयनित किया। क्लब की इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना तथा उन्हें इस गंभीर बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर इनरव्हील क्लब रेणुकूट की प्रेसिडेंट ममता अग्रवाल, सेक्रेटरी संध्या सिंह, सदस्य विनीत बंसल, प्रमिला पोद्दार, गुरमीत कौर, पवित्रा सिरोही, सारिका मवांडिया, ममता बंसल, प्रतिभा रंजन, कंप्यूटर शिक्षिका आरती कुमारी, ब्यूटीशियन शिवानी वर्मा, दीक्षा वर्मा आदि छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed