फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Women from self-help groups will receive the protective cover of Ayushman.

Sonebhadra News: स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिलेगा आयुष्मान का कवच

Tue, 01 Sep 2026 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Women from self-help groups will receive the protective cover of Ayushman.
सोनभद्र। गांव-गांव महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के बाद अब सरकार उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा का कवच देने की तैयारी में जुटी है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़े स्वयं सहायता समूहों की पात्र महिलाओं को आयुष्मान योजना से जोड़ने की प्रक्रिया सोनभद्र में तेज कर दी गई है। इसके तहत जिले में 3 लाख 55 हजार महिलाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन

आयुष्मान योजना से जुड़ने के बाद पात्र परिवारों को सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा मिल सकेगी। सरकार का उद्देश्य है कि गंभीर बीमारी की स्थिति में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं और उनके परिवारों को इलाज के खर्च के कारण आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े। एनआरएलएम के उपायुक्त रविंद्र वीर सिंह ने बताया कि समूह स्तर पर पात्र महिलाओं की जानकारी जुटाकर उन्हें योजना से जोड़ने का काम किया जा रहा है। जिले में वर्तमान में 16500 स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं, जिनसे करीब 1.96 लाख महिलाएं जुड़ी हैं। शासन से मिले लक्ष्य को पूरा करने के लिए शेष 1.59 लाख महिलाओं को नए समूहों का गठन करने के साथ विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed