{"_id":"690f675ac3c5d0425e022056","slug":"video-children-demonstrated-strength-in-sports-and-sang-vande-mataram-collectively-2025-11-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"खेलकूद में बच्चों ने दिखाया दम, सामूहिक रूप से गाया वंदे मातरम; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद में बच्चों ने दिखाया दम, सामूहिक रूप से गाया वंदे मातरम; VIDEO
सोनभद्र के उरमौरा स्थित डायट परिसर में 30वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह का शनिवार को भव्य आगाज हुआ। मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे और सीडीओ जागृति अवस्थी ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। झंडारोहण कर मार्चमास्ट की सलामी। अतिथियों ने खिलाड़ियों की हौसलाफजाई करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। खेल प्रतियोगिता में 10 विकास खंडों से परिषदीय विद्यालयों के बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन बालक-बालिका वर्ग में अलग-अलग दौड़, कूद, कबड्डी, खो-खो सहित अन्य स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। मशाल धावकों ने क्रीड़ा मैदान की परिक्रमा की। वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गान कर देशभक्ति का संदेश दिया। रंगोली प्रतियोगिता में चोपन और रॉबर्ट्सगंज टीम ने आकर्षक रंगोलियों का निर्माण किया गया, जिसका सीडीओ ने अवलोकन कर प्रतिभागियों की सराहना की। सीडीओ जागृति अवस्थी ने बच्चों को खेल भावना से जुड़ने और जीवन में अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया। वहीं सदर विधायक भूपेश चौबे ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इससे न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि टीम भावना और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। अतिथियों का स्वागत बीएसए मुकुल आनंद पांडेय ने किया। संचालन अमित कुमार पाण्डेय, आनंद त्रिपाठी एवं आनंद प्रकाश त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर बीईओ राकेश पांडेय, अरविंद पटेल, महेंद्र मौर्य, बृजेश सिंह, धनंजय सिंह, सुनील सिंह, विश्वजीत सिंह, लोकेश मिश्रा आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।