{"_id":"690f17cf0087fdf2b50f01b5","slug":"video-gathering-of-destitute-cattle-on-road-in-medical-device-park-area-2025-11-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेडिकल डिवाइस पार्क क्षेत्र में रोड पर लगा निराश्रित गोवंश का जमावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल डिवाइस पार्क क्षेत्र में रोड पर लगा निराश्रित गोवंश का जमावड़ा
नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 03:43 PM IST
Link Copied
यमुना सिटी के मेडिकल डिवाइस पार्क क्षेत्र में निराश्रित गोवंश की बढ़ती संख्या स्थानीय यातायात के लिए गंभीर चुनौती बन गई है। मुख्य मार्ग पर लगातार विचरण कर रहे गोवंश के कारण वाहनों की रफ्तार थम जाती है। कई बार बाइक और कारों से टकराने की हादसे भी हो चुके हैं। निवासियों के अनुसार पिछले कुछ हफ्तों में ऐसे कई हादसे हुए हैं, जिनमें वाहन क्षतिग्रस्त हुए और लोग मामूली रूप से घायल भी हुए। 60 मीटर रोड पर गोवंशों के जमावड़े से रात के समय अधिक खतरा रहता है। यही मार्ग नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को भी जाता है। ऐसे में गोवंशों से परेशानी और बढ़ सकती है। स्थानीय निवासियों की मांग है कि गोवंशों को गौशाला या शेल्टर होम में रखने की व्यवस्था की जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।