फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teenager dies after being struck by lightning; seven people, including a couple, suffer burns.

Sonebhadra News: बिजली गिरने से किशोर की मौत, दंपती समेत सात झुलसे

Thu, 10 Sep 2026 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies after being struck by lightning; seven people, including a couple, suffer burns.
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के मृतक- जितेंद्र कुमार(फाइल फोटो)स्रोत परिजन
रामगढ़ (सोनभद्र)। सदर सर्किल के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को बिजली गिरने से जितेंद्र (15) की मौत हो गई। वहीं दंपती समेत सात लोग झुलस गए। नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पन्नूगंज थानाक्षेत्र के किचार गांव निवासी राम आनंद का पुत्र मयंक (16) और मंगरू का पुत्र जितेंद्र (15) घर से लगभग 100 मीटर दूरी पर ग्राम सभा बेलौड़ी पश्चिम पट्टी स्थित तालाब के किनारे पेड़ के नीचे बैठे थे। इसी दौरान अचानक गरज-चमक के साथ बिजली गिर गई। घटना में दोनों किशोर झुलस गए। परिजन तत्काल एंबुलेंस की सहायता से घायलों को पीएचसी चतरा ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पन्नूगंज थानाध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय के मुताबिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं रामपुर बरकोनिया थानाक्षेत्र के दुपटिया गांव निवासी रामलाल (38), उसकी पत्नी संगीता (33), बैजनाथ गांव निवासी दीपक (18) और राजन (19) भीखमपुर गांव में एक खेत में धान की निराई कर रहे थे। इसी दौरान बिजली गिरने से चारों झुलस गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज लोढ़ी में भर्ती कराया गया। तीसरी घटना मांची थानाक्षेत्र की है। यहां काशी गांव में सोनिया (62) और रीता (32) घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में छावनी के नीचे बैठी थीं। इसी बीच अचानक बिजली गिर गई। आसपास के लोगों की मदद से दोनों महिलाओं को तत्काल नजदीकी अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed