{"_id":"690f1670f0c962a44408cf58","slug":"video-meerut-criminals-in-a-car-opened-fire-at-the-village-heads-house-the-incident-was-captured-on-cctv-2025-11-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: कार सवार बदमाशों ने गांव की महिला प्रधान के घर पर बरसाईं गोलियां, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: कार सवार बदमाशों ने गांव की महिला प्रधान के घर पर बरसाईं गोलियां, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
डिंपल सिरोही
Updated Sat, 08 Nov 2025 03:37 PM IST
Link Copied
मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के पाली गांव में महिला प्रधान के घर पर देर रात कार सवार बदमाशों ने फायरिंग की। बदमाशों ने घर के बाहर रुककर कई राउंड गोलियां चलाईं और फिर मौके से फरार हो गए। गोलीबारी की आवाज सुनकर गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए।
फायरिंग की घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें एक कार से उतरे बदमाशों को हथियार लेकर फायरिंग करते देखा जा सकता है। फायरिंग के दौरान किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है।
ग्रामीणों का कहना है कि फायरिंग के पीछे चुनावी रंजिश हो सकती है। महिला प्रधान और गांव के ही कुछ लोगों के बीच पंचायत चुनाव से लेकर विकास कार्यों को लेकर विवाद चल रहा था।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, छानबीन की और CCTV फुटेज अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने गांव के ही कुछ नामजद युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।