फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A vibrant array of sarees floods the market ahead of Teej; demand rises for everything from Banarasi to Bandhej.

Sonebhadra News: तीज से पहले साड़ी बाजार में सतरंगी बहार, बनारसी से बंधेज तक की बढ़ी मांग

Thu, 10 Sep 2026 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
A vibrant array of sarees floods the market ahead of Teej; demand rises for everything from Banarasi to Bandhej.
रॉबर्ट्सगंज हरतालिका तीज को लेकर साड़ी की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
सोनभद्र। हरतालिका तीज से पहले नगर के साड़ी बाजार में रौनक बढ़ गई है। तीज की पूजा के लिए महिलाएं पारंपरिक परिधानों की खरीदारी में जुटी हैं। बाजार में सबसे अधिक आकर्षण रंग-बिरंगी बंधेज, बनारसी और सिल्क साड़ियों का है। दुकानों और बुटीक में सुबह से देर शाम तक महिलाएं पसंदीदा रंग और डिजाइन तलाशती नजर आ रही हैं। इस बार महिलाओं की पसंद में पारंपरिकता के साथ फैशन का मेल देखने को मिल रहा है। लाल, पीला, रानी और हल्के रंगों की साड़ियों की मांग अधिक है। बंधेज में राजस्थानी पैटर्न के साथ कलश और स्वास्तिक जैसे धार्मिक डिजाइन पसंद किए जा रहे हैं। मारवाड़ी चुनरी की भी मांग बनी हुई है। साड़ी कारोबारियों के मुताबिक शिफॉन, सिल्क, टिशु, बंधेज, जयपुरी और बनारसी साड़ियों के नए कलेक्शन मंगाए गए हैं। शिफॉन की कीमत करीब एक हजार, बंधेज 800, सिल्क 1500 और बनारसी साड़ी 2000 रुपये से शुरू है। जयपुरी साड़ियां 700 से 5000, टिशु 600 से 5000 और डिजाइनिंग साड़ियां 2000 से 6000 रुपये तक उपलब्ध हैं। कारोबारियों का कहना है कि तीज नजदीक आने के साथ बाजार में ग्राहकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। पर्व को देखते हुए दुकानदारों ने फैंसी और पारंपरिक दोनों तरह के कलेक्शन से दुकानें सजाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed