{"_id":"6aeefdbe5ee36aee660ad46b","slug":"video-satapara-atarajanapathaya-cara-garaha-ka-bhadafaugdha-brabka-ka-paca-shatara-garafatara-2026-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: अंतरजनपदीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, बाराबंकी के पांच शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: अंतरजनपदीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, बाराबंकी के पांच शातिर गिरफ्तार
सीतापुर: महमूदाबाद में मोबाइल दुकान में सेंध लगाकर चोरी करने वाले पांच बाराबंकी के अंतरजनपदीय चोरी के आरोपियों को पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 3.5 लाख रुपये कीमत के 22 मोबाइल फोन, चोरी में इस्तेमाल लोहे का सब्बल और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
सीओ महमूदाबाद कपूर कुमार ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र विक्रम सिंह, एसओजी प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार राय व इनकी टीमों ने पांचों संदिग्धों को पैंतेपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाराबंकी के फतेहपुर के रसूलपुर निवासी महेश, मनोज, बृजेश, नंदरासी निवासी उदय राज और हैदरगढ़ के कोलदहा निवासी मंगलम मिश्रा के रूप में हुई है। आरोपियों ने 21 अक्तूबर 2026 की रात नूरपुर स्थित न्यू नेशनल मोबाइल दुकान के पीछे सेंध लगाकर चोरी की थी। दुकान से मोबाइल फोन, कागजात और पार्ट्स चोरी किए गए थे। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर बरामद 22 मोबाइलों का आईएमईआई नंबर पीड़ित दुकानदार की सूची से मिलान कराया गया, जो सही पाए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।