Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Deepotsav is today; joy fills the air, and homes and courtyards are all aglow.

Sitapur News: दीपोत्सव आज, छाया उल्लास, घर-आंगन जगमग

Sun, 08 Nov 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 08 Nov 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Deepotsav is today; joy fills the air, and homes and courtyards are all aglow.
सीतापुर। रोशनी का पर्व दीपोत्सव रविवार को परंपरागत तरीके से मनाया जाएगा। इस मौके पर उल्लासपूर्ण माहौल में शुभ मुहूर्त में गणेश-लक्ष्मी का पूजन होगा। घर-आंगन खुशियों के दीप से जगमग होंगे। इसके बाद रंग बिरंगी आतिशबाजी से सतरंगी छटा बिखरेगी। दिवाली का उल्लास पर पूर्व संध्या पर बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से सजाए गए घर व प्रतिष्ठान अलौकिक छटा बिखेरते नजर आए।
विज्ञापन

शहर के बाजारों में गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति, पूजन सामग्री व मिष्ठान की खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ देर रात तक जुटी रही। दीपावली पर्व को लेकर प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। नैमिषारण्य के आचार्य रमेश चंद्र शास्त्री ने बताया कि कृष्णपक्ष की अमावस्या 8 नवंबर को सुबह करीब 11:27 बजे से शुरू होकर 9 नवंबर को दोपहर 12:31 मिनट तक रहेगी। इसलिए दीपावली का पर्व 8 नवंबर को मनाया जाएगा। क्योंकि इस दिन हमको प्रदोष काल मिल रहा है। दीप पर्व का उल्लास शनिवार से ही छा गया। जिले भर में दीपोत्सव की धूम नजर आने लगी।
विज्ञापन

दिवाली की खुशियों में हर कोई सराबोर नजर आया। शहर से लेकर कस्बों तक घर व प्रतिष्ठान बिजली की झालरों से सज गए हैं। रंग-बिरंगी झालरें जब रोशन हुईं तो त्योहार की उमंग बढ़ गई। दिवाली की पूर्व संध्या पर इमारतें जगमग नजर आईं। रविवार को शुभ मुहूर्त में लोग घरों व प्रतिष्ठानों में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी का विधि विधान से पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। दीपोत्सव धूमधाम से मनाने के लिए शहर के बाजार में शनिवार को दिन भर गहमा-गहमी रही। देर रात तक खरीदारी का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति, पूजन सामग्री, मिट्टी के दीपक, लाई-चूरा, मिष्ठान समेत अन्य दुकानों पर खरीदारी के लिए ग्राहक जुटे रहे। अपने पसंद के हिसाब से लोगों ने खरीदारी की। देर रात तक खरीदारी का क्रम चलने से शहर में गहमा गहमी बनी रही। दीपावली का सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों में नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed