Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Women are finding employment through the production of indigenous seeds.

Sitapur News: देसी बीजों के उत्पादन से महिलाओं को मिल रहा रोजगार

Sun, 08 Nov 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 08 Nov 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Women are finding employment through the production of indigenous seeds.
सीतापुर। रेउसा विकासखंड के ऑर्गेनिक विलेज सिकौहा में देसी बीजों का उत्पादन और संरक्षण ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार का जरिया बना है। यहां के प्रगतिशील किसान की पहल पर देसी बीजों को सहेजने और उनका उत्पादन करने का काम किया जा रहा है। इस काम में गांव की कई महिलाएं भी सक्रिय रूप से सहयोग कर रही हैं। इससे उन्हें गांव में ही रोजगार मिल रहा है और वे परिवार की आमदनी बढ़ाने में योगदान दे रही हैं
विज्ञापन


सिकौहा के प्रगतिशील किसान श्रीकांत त्रिपाठी और श्वेतांक की ओर से देसी बीजों का उत्पादन और संरक्षण किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य केवल बीजों का उत्पादन करना ही नहीं, बल्कि पारंपरिक देसी बीजों को विलुप्त होने से बचाना भी है। खेती में पुराने बीजों की उपयोगिता बनाए रखने के लिए उनके संरक्षण पर जोर दिया जा रहा है। सिकौहा में तैयार किए जा रहे देसी बीजों की मांग जिले तक सीमित नहीं है। इन्हें कई दूसरे प्रदेशों में भी भेजा जा रहा है। इससे जिले को दूसरे राज्यों में भी पहचान मिल रही है।
विज्ञापन

इस कार्य से गांव की जुड़ी महिलाएं खेती से संबंधित विभिन्न कार्यों में हाथ बंटाती हैं। बीजों को तैयार करने, उनकी छंटाई करने, सुरक्षित रखने और आगे भेजने की प्रक्रिया में उनकी भागीदारी रहती है। इससे महिलाओं को घर के कामकाज के साथ अपनी सुविधा के अनुसार रोजगार करने का अवसर मिल रहा है। गांव की प्रेमलता, शांति देवी, गायत्री देवी, सरिता देवी, रजनी मिश्रा आदि महिलाओं ने बताया कि इससे उन्हें प्रतिमाह पांच से 10 हजार रुपये तक आमदनी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देसी बीजों का हो रहा संरक्षण
गेहूं में सोना मोती, बंसी, खपली, चावल काठा, सरजना, बिना छिलके का जौ, देसी जौ, हरा मटर, पीला मटर, पीला मसूर आदि। धान में गौरिया, निंबुई, श्यामजीरा, विलासपुरी, मधुकुर, रमकजरी, रमकजरा, लोहाटन आदि। सरसों में पीली माही, काली माही, अगसा, किरैया और सब्जी में मेथी, धनिया, बाकला आदि बीजों का संरक्षण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed