{"_id":"6aeef29cb34381a21c0db2e8","slug":"video-five-died-in-road-accident-in-sitapur-four-bodies-were-cremate-one-son-is-still-awaited-2026-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में सड़क हादसे में मां-बेटी समेत पांच की मौत, चार शवों का हुआ अंतिम संस्कार; एक के बेटे का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में सड़क हादसे में मां-बेटी समेत पांच की मौत, चार शवों का हुआ अंतिम संस्कार; एक के बेटे का इंतजार
यूपी के सीतापुर में शुक्रवार शाम सड़क हादसे में मां-बेटी समेत पांच की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव शनिवार सुबह गांव पहुंचे तो लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। गमगीन माहौल में चार शवों का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं मृतका रामकली के पुत्र के आने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
हादसा पिसावां थाना क्षेत्र के हिम्मतनगर में पिहानी मार्ग पर कुलहाघाट के पास हआ था। बरगावां गांव निवासी गुड्डू के भांजे अभी (3) पुत्र हरिनाम का मुंडन संस्कार हरदोई जिले के पिहानी के रायपुर गांव स्थित शिव मंदिर पर संपन्न हुआ था। मुंडन के बाद परिवार और गांव के करीब 25 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर वापस अपने गांव बरगावां लौट रहे थे।
कुलहाघाट के पास ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बरगांवा निवासी रूबी (22), इनकी मां सुशीला (50), सुनीता (40), रामकली (58) व हरदोई के शाहाबाद के हैदरपुर की काजल (10) की मौत हो गई। रात में ही सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।
शनिवार सुबह शव गांव पहुंचे तो चीख पुकार मच गई। मृतकों के घरों के बाहर जनसमूह उमड़ पड़ा। दोपहर बाद अंतिम यात्रा शुरू हुई और गांव के निकट ही घाट पर रूबी, सुशीला, सुनीता और काजल के शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
वहीं रामकली के बेटे के दिल्ली से लौटने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद रामकली का भी अंतिम संस्कार किया जाएगा। उधर, सांसद आनंद सिंह भदौरिया, विधायक शशांक त्रिवेदी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।