Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाजियाबाद पुलिस चौकी में धमाका: उपनिरीक्षक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा; इस संगठन ने ली थी जिम्मेदारी

Sun, 08 Nov 2026 08:48 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 08 Nov 2026 08:48 PM IST
सार

गाजियाबाद पुलिस चौकी में हुए धमाके के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीक उल मुजाहिदीन हिंदुस्तान नाम के संगठन ने धमाके की जिम्मेदारी ली थी। चौकी में मौजूद उपनिरीक्षक विकास सिंह की तहरीर पर इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है।

विज्ञापन
Ghaziabad Police Chowki Blast Case Filed Against Unknown Persons, Group Claims Responsibility
पुलिस चौकी में धमाके के बाद जांच के लिए पहुंची टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद के वसुंधरा पुलिस चौकी पर हुए धमाके के मामले में इंदिरापुरम थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। चौकी में घटना के समय मौजूद उपनिरीक्षक विकास सिंह ने तहरीर देकर धमाके और उससे हुए नुकसान की जानकारी दी है। 


उधर, धमाके के बाद तहरीक उल मुजाहिदीन हिंदुस्तान नाम के संगठन ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। संगठन की ओर से इस संबंध में एक वीडियो और लिखित संदेश भी जारी किया गया था। जांच एजेंसियां संगठन की ओर से किए गए दावे समेत विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं।
Trending Videos
Ghaziabad Police Chowki Blast Case Filed Against Unknown Persons, Group Claims Responsibility
पुलिस चौकी में धमाके के बाद जांच के लिए पहुंची टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तहरीर के मुताबिक, छह नवंबर 2026 की रात करीब 8:50 बजे उपनिरीक्षक विकास सिंह चौकी पर मौजूद थे। इसी दौरान चौकी के पिछले हिस्से में अचानक तेज धमाका हुआ। धमाके से चौकी के कमरे की दीवारों में दरारें आ गईं। पीछे की तरफ बने बाथरूम और कमरों की खिड़कियों के शीशे टूटकर बिखर गए। चौकी में रखा अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया।
Ghaziabad Police Chowki Blast Case Filed Against Unknown Persons, Group Claims Responsibility
पुलिस चौकी में धमाके के बाद जांच के लिए पहुंची टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना के बाद पुलिस और जांच एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। फील्ड यूनिट ने भी घटनास्थल की जांच की। उपनिरीक्षक विकास सिंह की तहरीर के आधार पर इंदिरापुरम थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ghaziabad Police Chowki Blast Case Filed Against Unknown Persons, Group Claims Responsibility
ghaziabad blast - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वीडियो और लिखित संदेश भी जारी किया था
धमाके के बाद तहरीक उल मुजाहिदीन हिंदुस्तान नाम के संगठन की ओर से सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने संबंधी वीडियो और लिखित संदेश जारी किया गया था। इसमें संगठन ने चौकी पर हुए धमाके की जिम्मेदारी ली थी। हालांकि, संगठन के दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच एजेंसियां वीडियो और संदेश की सत्यता के साथ ही इन्हें जारी करने वाले अकाउंट और धमाके से इनके संबंध की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
Ghaziabad Police Chowki Blast Case Filed Against Unknown Persons, Group Claims Responsibility
पुलिस चौकी में धमाके के बाद जांच के लिए पहुंचे पुलिस कमिश्नर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोशल मीडिया पोस्ट में संगठन ने क्या दावा किया?
धमाके के बाद तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान नाम के संगठन की ओर से अंग्रेजी में एक संदेश पोस्ट किया गया। इसमें संगठन ने दावा किया कि उसने गाजियाबाद में पुलिस को निशाना बनाया है। संदेश में सरकार के खिलाफ अभियान चलाने की घोषणा करते हुए अपने कृत्य को धार्मिक और सामुदायिक अधिकारों की रक्षा के नाम पर सही ठहराने की कोशिश की गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed