{"_id":"69ef917a8d023efd070bb491","slug":"video-demand-for-cbi-probe-into-monu-murder-case-kashyap-community-staged-sit-in-protest-at-sps-office-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shamli: मोनू हत्याकांड को लेकर सीबीआई जांच की मांग, एसपी कार्यालय पर कश्यप समाज का धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: मोनू हत्याकांड को लेकर सीबीआई जांच की मांग, एसपी कार्यालय पर कश्यप समाज का धरना-प्रदर्शन
शामली। गांव जसाला निवासी मोनू कश्यप की तीन दिन पहले हत्या के मामले में कश्यप समाज के लोगों और महिलाओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा व एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। कश्यप एकता समिति के जिलाध्यक्ष मोहित कश्यप के नेतृत्व में सोमवार को समाज के लोग एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। मोहित कश्यप ने बताया कि गांव जसाला निवासी मोनू कश्यप की तीन दिन पहले हत्या कर दी गयी। इस मामले में पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार बेहद गरीब है। परिवार को आशंका है कि उनके साथ कोई भी अनहोनी घटना हो सकती है। उन्होंने हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें मुख्यमंत्री से हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, प्रकरण में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने, पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा देने, पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, मृतक की पत्नी को पांच बीघा भूमि का पट्टा आवंटित करने की मांग की गई। एसपी एनपी सिंह ने परिजनों को इस मामले में शामिल आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।