फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Lord Mahavira is the incarnation of non-violence and gives the message of following the right path.

Shamli News: महावीर भगवान अहिंसा के अवतार, सही राह पर चलने का दिया संदेश

Sun, 13 Sep 2026 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Lord Mahavira is the incarnation of non-violence and gives the message of following the right path.
शामली। श्वेतांबर जैन स्थानक मिल रोड पर शनिवार को पर्यूषण पर्व के पांचवें दिन धर्मसभा का आयोजन हुआ। संघ संचालक नरेश मुनि ने प्रवचन में भगवान महावीर के अहिंसा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

नरेश मुनि ने कहा कि भगवान महावीर अहिंसा के अवतार थे और उनका धर्म बहुत बड़ा है। उन्होंने बताया कि पर्यूषण पर्व के दौरान त्याग, तपस्या और धर्म आराधना चल रही है। गुरु की कृपा से साधक धर्म की आराधना कर रहे हैं। भगवान महावीर ने पांच महाव्रत बताए हैं, जो जीवन को सही दिशा देते हैं। उन्होंने जोर दिया कि भगवान केवल रास्ता दिखाते हैं, उस पर चलना व्यक्ति को स्वयं पड़ता है। सही सोच से सही परिणाम मिलते हैं।
विज्ञापन

नरेश मुनि ने गुरु की आज्ञा और बताए मार्ग पर चलने से जीवन के कल्याण की बात कही। उन्होंने भगवान महावीर की शिक्षा को जीवन में उतारने को सच्ची आराधना बताया। मुनि ने कहा कि महावीर भगवान की प्रतिमा श्रद्धा का माध्यम है, इसे स्वार्थ का साधन नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने महात्मा गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि अहिंसा और सदाचार से ही समाज में सुख-शांति स्थापित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed