फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shooters from Shamli hit the target accurately in Saharanpur and won medals.

Shamli News: शामली के निशानेबाजों ने सहारनपुर में लगाए सटीक निशाने, जीते पदक

Sun, 13 Sep 2026 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Shooters from Shamli hit the target accurately in Saharanpur and won medals.
-डीपीएस शूटिंग चैंपियनशिप में जतिन निर्वाल और विशेष पाल ने हासिल किया स्वर्ण पदक
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। दिल्ली पब्लिक स्कूल सहारनपुर में छह से नौ सितंबर तक आयोजित डीपीएस शूटिंग चैंपियनशिप में शामली राइफल क्लब के प्रशिक्षु निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। क्लब के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में दो स्वर्ण सहित कुल चार पदक अपने नाम किए।
एयर पिस्टल आईएसएसएफ यूथ वर्ग में शामली के जतिन निर्वाल ने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 600 में से 568 अंक हासिल किए। दरगाहपुर निवासी विशेष पाल ने एयर पिस्टल एनआर यूथ वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। विशेष ने 400 में से 380 अंक प्राप्त किए। एयर राइफल एनआर यूथ वर्ग में थानाभवन के कनक सैनी ने रजत पदक जीता। कनक ने 400 में से 386 अंक प्राप्त किए। शामली के रुद्र प्रताप मलिक ने एयर पिस्टल लिटिल चैंप वर्ग में कांस्य पदक जीता। रुद्र ने 200 में से 178 अंक हासिल किए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन पर सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। क्लब पहुंचने पर अध्यक्ष मुकेश चौधरी और निदेशक तपन मलिक ने भी खिलाड़ियों का सम्मान किया। उन्होंने सभी प्रशिक्षु निशानेबाजों के प्रदर्शन की सराहना की। इस दौरान नेशनल शूटर ऋतिक पाल, अभिनव पंवार और हर्ष देशवाल भी मौजूद रहे। देव चौहान, हर्षित राठी, अनिकेत मलिक, शौर्य शर्मा और अनमोल गिल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed