Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Shamli News
›
An elderly woman who had gone to the fields was murdered, her body was found lying in a sugarcane field, her mouth was covered with a cloth and her legs were tied with a rope.
{"_id":"6ad258a85cb97f8fdb01cd64","slug":"video-an-elderly-woman-who-had-gone-to-the-fields-was-murdered-her-body-was-found-lying-in-a-sugarcane-field-her-mouth-was-covered-with-a-cloth-and-her-legs-were-tied-with-a-rope-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shamli: खेत पर गई बुजुर्ग महिला की हत्या, गन्ने के खेत में पड़ा मिला शव, कपड़े से मुंह और रस्सी से पैर बंधे मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: खेत पर गई बुजुर्ग महिला की हत्या, गन्ने के खेत में पड़ा मिला शव, कपड़े से मुंह और रस्सी से पैर बंधे मिले
शामली। कांधला क्षेत्र के गांव असदपुर जिड़ाना में खेत पर गई 70 वर्षीय महिला सोहनबीरी की हत्या कर दी। महिला का शव गन्ने के खेत में मिला है। परिजनों ने महिला की पहने हुए जेवर लूटने के बाद चुन्नी से गला घोटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। गांव असदपुर जिड़ाना निवासी सोहनबीरी शुक्रवार शाम करीब तीन बजे गांव के बाहर स्थित अपने खेत पर गई थीं। देर शाम तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिजन उनकी तलाश में खेत पर पहुंचे। देर शाम तलाश के दौरान खेत से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में महिला का शव पड़ा मिला। महिला की चुन्नी से फंदा लगाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई। महिला का मुंह कपड़े से और दोनों पैर रस्सी से बंधे हुए थे। महिला का शव मिलने की सूचना से ग्रामीणों की भीड़ मौके पे जमा हो गई। मृतका के पौत्र अनिल ने बताया कि उनकी दादी की हत्या कर उनके कानों के कुंडल और गले का पेंडल लूट लिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि महिला का शव मिला है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।