{"_id":"6ad1fd7832cad50e3a02a372","slug":"video-excitement-begins-for-the-bushahr-premier-league-cricket-tournament-in-rampur-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: रामपुर में बुशहर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांच शुरू, विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: रामपुर में बुशहर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांच शुरू, विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने किया शुभारंभ
पीजी कॉलेज रामपुर के पाटबंगला मैदान में बुशहर प्रीमियर लीग (बीपीएल) क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांच शुरू हो गया है। बुशहर स्वास्तिक सोसायटी की ओर से दिवंगत वीरभद्र सिंह की स्मृति में आयोजित इस क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ कुमारसैन-ठियोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने किया। आईपीएल की तर्ज पर आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता में लेदर बॉल से मुकाबले खेले जा रहे हैं। प्रतियोगिता में विजेता टीम को छह लाख रुपये और ट्रॉफी से नवाजा जाएगा। वहीं उपविजेता टीम को तीन लाख रुपये नकद राशि और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। आकर्षक इनामी राशि के चलते प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह है। वहीं प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक इनामों से पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता में 12 टीमों के खिलाड़ी प्रतिभा के जौहर दिखाएंगे, जिसमें प्रदेश भर के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर बुशहर स्वास्तिक सोसायटी के अध्यक्ष पवन चौहान सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। पवन चौहान ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र में क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ ही खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना और दिवंगत वीरभद्र सिंह की स्मृति को संजोए रखना है।प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्यातिथि विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने सोसायटी की प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समय समय पर होने चाहिए, ताकि युवा खिलाड़ियों को प्रतिभा निखारने के लिए मंच मिल सके। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामपुर लाल चंद शर्मा, अधिवक्ता डीडी कश्यप, बृज लाल, रोनी राणा, अनुराधा, अजय राणा, नितिश भंडारी सहित कई अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।