फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli BJP Leader Harbir Malik Joins Samajwadi Party After 30 Years, Eyes on Assembly Ticket

भाजपा का बड़ा झटका: 30 साल बाद हरबीर मलिक ने पार्टी से तोड़ा नाता, अखिलेश यादव से मिलकर सपा में हुए शामिल

Fri, 16 Oct 2026 02:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 16 Oct 2026 02:59 PM IST
सार

शामली में भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरबीर मलिक ने करीब 30 साल बाद पार्टी छोड़कर सपा का दामन थाम लिया। अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद उन्होंने सदस्यता ली। भाजपा ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
Shamli BJP Leader Harbir Malik Joins Samajwadi Party After 30 Years, Eyes on Assembly Ticket
हरबीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा में करीब तीन दशक तक सक्रिय रहे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरबीर मलिक ने शुक्रवार को पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद हरबीर मलिक समेत कई कार्यकर्ताओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन


हरबीर मलिक ने भाजपा में अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं, भाजपा की ओर से उनके खिलाफ अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उनके सपा में शामिल होने के बाद शामली की राजनीति में नए समीकरणों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन

 

Trending Videos

जिलाध्यक्ष की दौड़ में शामिल थे हरबीर मलिक
करौदा हाथी गांव निवासी हरबीर मलिक करीब 30 साल से भाजपा में सक्रिय थे। इस दौरान वह युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। वह शामली और थानाभवन विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट की दावेदारी भी कर चुके हैं।

हाल ही में भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए भी उनका नाम चर्चा में था। हालांकि, पार्टी ने रामजी लाल कश्यप को जिलाध्यक्ष बनाया। इसके बाद से हरबीर मलिक की नाराजगी की चर्चाएं थीं। अब उनके सपा में शामिल होने के बाद इन चर्चाओं को और बल मिला है।

हरबीर मलिक ने कहा कि भाजपा में उनकी अनदेखी की जा रही थी। इसी बीच उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की और पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
विज्ञापन

भाजपा ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
हरबीर मलिक के सपा में शामिल होने के बीच भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रामजी लाल कश्यप की ओर से उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि पिछले चार-पांच महीनों से उनकी रीति-नीति और गतिविधियां पार्टी के सिद्धांतों, नीतियों और अनुशासन के विपरीत पाई जा रही थीं।

नोटिस के माध्यम से हरबीर मलिक से स्पष्टीकरण मांगा गया है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में उन्हें निष्कासित क्यों न किया जाए। इस घटनाक्रम के बाद भाजपा और सपा, दोनों खेमों में शामली की राजनीति को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
विज्ञापन

शामली विधानसभा सीट पर टिकट की दावेदारी की चर्चा
हरबीर मलिक के सपा में शामिल होने के बाद शामली विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। राजनीतिक गलियारों में उनके सपा से चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर बात हो रही है, हालांकि उन्होंने अभी तक शामली सीट से प्रत्याशी बनने को लेकर कोई स्पष्ट घोषणा नहीं की है।

सपा में पहले से पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल के पुत्र अखिल बंसल और दीपा पंवार भी टिकट की तैयारी में जुटे हैं। ऐसे में शामली विधानसभा सीट पर पार्टी के प्रत्याशी को लेकर आगे की राजनीतिक गतिविधियां अहम रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed