{"_id":"6abd09b185225c2f5209bad6","slug":"video-sp-leader-tells-party-workers-to-check-the-voter-list-before-the-bareilly-moradabad-teachers-constituency-election-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: सपा नेता बोले- बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन से पहले मतदाता सूची जांच लें कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: सपा नेता बोले- बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन से पहले मतदाता सूची जांच लें कार्यकर्ता
Mukesh Kumar
Updated Wed, 30 Sep 2026 06:38 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए नियुक्त किए गए सपा के मंडल प्रभारी गुलाम हसन और मोहम्मद मुतयब का स्वागत किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची को जांचने के निर्देश दिए। गुलाम हसन ने शिक्षकों की पुरानी पेंशन, मानदेय और रिक्त पदों से जुड़े मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर इन मुद्दों पर काम किया जाएगा। उन्होंने चुनाव की तैयारियों, अभियान प्रबंधन और संचालन के लिए मंडल प्रभारी बनाए जाने की जानकारी दी गई। प्रत्याशी हाजी मोहम्मद दानिश अख्तर ने शिक्षक मतदाताओं से संपर्क करने तथा संगठन को बूथ स्तर पर सक्रिय करने को कहा गया। कहा कि वह शिक्षकों की समस्याओं और अधिकारों की आवाज विधान परिषद में उठाने के लिए चुनाव मैदान में हैं। जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने शिक्षकों की भूमिका और उनके अधिकारों के मुद्दे पर विचार रखे। बैठक में पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, अनवर अली, सैयद रिजवान अहमद, महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, गायत्री वर्मा, जितेंद्र प्रसाद गौतम आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।