फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cadets learned underwater rescue techniques through scuba diving.

Shahjahanpur News: स्कूबा डाइविंग से कैडेटों ने सीखे पानी के अंदर बचाव के गुर

Thu, 01 Oct 2026 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 01 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Cadets learned underwater rescue techniques through scuba diving.
शाहजहांपुर में कैंट ​स्थित स्वीमिंग पूल में स्कूबा ड्राइविंग का प्र​शिक्षण लेते एनसीसी कैडेट। स
शाहजहांपुर। कैंट स्थित स्विमिंग पूल में 25 यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से आयोजित चार दिवसीय स्कूबा डाइविंग कैंप का बुधवार को समापन हो गया। इस बीच चार सौ कैडेटों ने पानी के अंदर बचाव के गुर का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विज्ञापन

26 से 30 सितंबर तक चले कैंप में शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली और मुरादाबाद के कैडेट शामिल हुए। स्कूबा डाइविंग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष एवं भारतीय नौसेना के पूर्व कमांडर राजीव सरदाना, अर्चना सरदाना और उनकी टीम ने कैडेटों को प्रशिक्षण दिया। उन्हें स्कूबा डाइविंग के बुनियादी सिद्धांत, सुरक्षा नियम और उपकरणों के इस्तेमाल की जानकारी दी गई। मास्क, रेगुलेटर, फिन्स और सिलिंडर फिट करने के साथ पानी के अंदर हाथ के संकेतों से संवाद करने का अभ्यास कराया गया। कमान अधिकारी कर्नल संग्राम सिंह चीमा ने कहा कि स्कूबा डाइविंग रोमांचक गतिविधि के साथ कैडेट्स के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में भी सहायक है। इस दौरान सूबेदार मेजर सुनील सिंह रावत, उप कमान अधिकारी कर्नल आनंद शर्मा, दलजिंदर सिंह, सुभाष चौहान, हवलदार जगविंदर सिंह, शांतनु और कुंवरपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed