{"_id":"6abd62f3e55578147e0f025f","slug":"provided-technical-information-on-turtle-conservation-and-river-biodiversity-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-186176-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कछुआ संरक्षण और नदी जैव विविधता पर दी तकनीकी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कछुआ संरक्षण और नदी जैव विविधता पर दी तकनीकी जानकारी
Thu, 01 Oct 2026 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वन एवं गंगा सभागार में बुधवार को डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया की ओर से कछुआ संरक्षण एवं नदी जैव विविधता विषय पर तकनीकी प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला का शुभारंभ भारतीय वन सेवा के हिमांशु बाबल और उप प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. सुशील कुमार ने किया। हिमांशु बाबल ने कहा कि नदियां देश की जीवनरेखा हैं। जलीय जीव और जैव विविधता नदी के पारिस्थितिक स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण घटक हैं। उन्होंने नदी संरक्षण में सामुदायिक सहभागिता पर जोर दिया। डॉ. सुशील कुमार ने ग्राम पाहरूआ में कछुआ संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। डॉ. गौरा चंद्र दास ने गंगा और उसकी सहायक नदियों की जैव विविधता तथा घड़ियाल, गंगा डॉल्फिन और कछुओं के संरक्षण एवं निगरानी की जानकारी दी। इस दौरान डॉ. आमान उल्ला खां, रामौतार निषाद, डॉ. विनय कुमार सक्सेना मौजूद रहे। संवाद