फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Altercations arising over carrying a copy of the Aadhaar card and boarding air-conditioned buses.

Shahjahanpur News: आधार कार्ड की कॉपी लेकर चलने और वातानुकूलित बसों में चढ़ने पर हो रही नोकझोंक

Thu, 01 Oct 2026 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 01 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Altercations arising over carrying a copy of the Aadhaar card and boarding air-conditioned buses.
- 60 वर्ष तक की महिलाओं को निशुल्क सफर कर रहा रोडवेज, शाहजहांपुर डिपो में प्रतिदिन पांच सौ से ज्यादा महिलाएं करतीं यात्रा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति योजना में 60 या उससे अधिक आयु की महिलाओं के निशुल्क सफर में उम्र का पेंच फंस रहा है। कई महिलाएं आधारकार्ड लेकर नहीं चलतीं या फिर केवल फोटाकॉपी रख लेती हैं। साथ ही वातानुकूलित बसों में भी चढ़ने से परिचालकों व महिलाओं में रोजाना ही नोकझोंक होती है। शाहजहांपुर डिपो की बसों में प्रतिदिन पांच सौ से ज्यादा महिलाएं सफर कर रही हैं।
बुजुर्ग महिलाओं को मुफ्त सफर की सौगात की घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की थी। 30 अगस्त से योजना का आगाज हुआ। शुरुआती दिनों में प्रचार-प्रसार के अभाव में सफर करने वाली महिलाएं काफी कम थी, लेकिन उसके बाद संख्या बढ़ती गई। 23 सितंबर तक 4252 महिलाओं ने निशुल्क यात्रा की, जिसका किराया 360496 रुपये बना है।
विज्ञापन

रोडवेज की बसों में परिचालकों के सामने काफी दुश्वारी आ रही है। केंद्र के सहायक प्रभारी विनोद मिश्रा बताते हैं कि बसों में महिलाएं असली आधार कार्ड देने के बजाय फोटो कॉपी उपलब्ध करा देती हैं। इसमें आयु में फेरबदल की संभावना रहती है। ऐसे में परिचालकों के सामने दिक्कत आती है। कई बार महिलाएं आधार कार्ड लेकर ही नहीं आतीं। दूसरी ओर एसी बस सेवा में भी महिलाएं चढ़कर योजना का लाभ लेने का प्रयास करती हैं। ऐसे में परिचालकों को काफी दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
केस एक
-कांट की रामलली बरेली से शाहजहांपुर आने के लिए एसी बस में सवार हो गई। परिचालक ने टिकट मांगा तो आधार कार्ड बढ़ा दिया। परिचालक ने एसी बस में फ्री सफर से इन्कार किया तो बहस होने लगी। बमुश्किल महिला को समझाकर शांत किया गया।
----------
केस दो
-शहर के जलालनगर मोहल्ले की रहने वाली शाहिन बेगम बस में फ्री जाने के लिए सवार हो गईं। आधार कार्ड मांगा तो फोटो काॅपी दे दी। इसे परिचालक ने मानने से इन्कार कर दिया। इसके बाद उन्हें बस से उतार दिया गया।

------------
रोडवेज की बसों में महिलाओं को फ्री सफर कराया जा रहा है। प्रतिदिन पांच सौ से ज्यादा महिलाएं सफर करती हैं। महिलाएं असली आधार कार्ड लेकर चले, जिससे उसका नंबर अंकित करने में आसानी हो।

- अरुण कुमार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed