फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Accelerate the process of making Ayushman cards and get the ponds cleaned.

Shahjahanpur News: आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाएं, तालाबों की सफाई कराएं

Thu, 01 Oct 2026 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 01 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Accelerate the process of making Ayushman cards and get the ponds cleaned.
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को बिस्मिल सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति और स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड जल्द बनवाने के निर्देश दिए। कम कार्ड बनने वाले गांवों की सूची तैयार कर पात्र लोगों को चिह्नित करने और कोटेदारों के यहां आशाओं की ड्यूटी लगाकर कार्ड बनवाने को कहा।
विज्ञापन

डीएम ने एक से 31 अक्तूबर तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 12 से 31 अक्तूबर तक होने वाले दस्तक अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को जिम्मेदारियों का समय से पालन करने के निर्देश दिए। भावलखेड़ा, ददरौल, तिलहर समेत सभी विकासखंडों में तालाबों की सूची बनाकर सफाई कराने को कहा।
विज्ञापन

तिलहर में 19 नवंबर से सात दिसंबर तक चलने वाले फाइलेरिया आईडीए कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। बैठक में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी, सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्रा समेत अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed