फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Alhaganj Roadways Bus Stand reduced to a mere showpiece; buses bypassing it via the highway.

Shahjahanpur News: दिखावटी बना अल्हागंज का रोडवेज बस स्टैंड, हाईवे से निकल रहीं बसें

Thu, 01 Oct 2026 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 01 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Alhaganj Roadways Bus Stand reduced to a mere showpiece; buses bypassing it via the highway.
बस स्टेशन परिसर के बाहर हाइवे किनारे खड़े डग्गामार वाहन। संवाद 
अल्हागंज। बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे के किनारे बना रोडवेज का बस स्टैंड दिखावटी बन कर रह गया है। स्टैंड के गेट के सामने बना हाईवे का नाला काफी ऊंचा होने से बसों को परिसर में लाने में अवरोध का कारण का बना हुआ है। यही वजह है कि अधिकांश बसें स्टैंड में आने के बजाय हाईवे से सीधे निकल जाती हैं।
विज्ञापन

हाईवे पर यहां से दोनों दिशाओं में जनपद समेत अन्य डिपो की करीब 200 बसों का आवागमन होता है। नियमानुसार यह बसें यात्री बिठाने के लिए रोडवेज बस अड्डे तक लाई जानी चाहिए। कुछ समय तक स्थानीय डिपो की बसों का संचालन स्टैंड से हुआ, लेकिन हाईवे के चौड़ीकरण के दौरान स्टेशन के पश्चिमी गेट के आगे नाला काफी ऊंचा बना दिए जाने से बसों को अंदर लाने में चालकों को दिक्कत होने लगी। इस वजह से बसें स्टेशन के अंदर आनी बंद हो गईं। लोगों ने समस्या को लेकर शिकायत की तो परिवहन निगम ने समस्या के समाधान को जरूरी निर्माण कार्य कराने के बजाय स्टैंड के बाहर हाईवे के किनारे यात्री प्रतीक्षालय बना दिया। खास बात यह है कि हाईवे पर जहां टिनशेड का प्रतीक्षालय बनाया गया है, वहां भी बसें नहीं रुकती।
विज्ञापन

000
स्टेशन को नजरंदाज कर रोडवेज सेवा का किया विस्तार
परिवहन निगम के अधिकारियों ने लखनऊ और दिल्ली के लिए सीधी रोडवेज सेवा का विस्तार कर दिया है, लेकिन बस अड्डे की हालत जस की तस बनी हुई है। दो वर्ष पहले परिसर में बसें लाने के लिए अंदर खड़े किए गए कबाड़ वाहन हटाए जा चुके हैं। लोगों का कहना है कि लंबी दूरी की जो बसें यहां से रवाना होती हैं, उन्हें यात्रियों के हित में स्टेशन परिसर से रवाना किया जाना चाहिए। स्टेशन परिसर में बसें आने पर यात्री वहां पेयजल, शौचालय, आधुनिक विश्राम कक्ष आदि सुविधाओं का भी लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
अल्हागंज बस स्टेशन परिसर में आवश्यक कार्य कराने के लिए विभाग के तकनीकी अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम वहां जाकर सर्वे कर चुकी हैं। वहां स्टेशन के फर्श को ऊंचा करने के अलावा कई काम कराए जाने हैं। यह सभी काम अगले एक-दो माह में शुरू हो जाने की उम्मीद है। - अरुण कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, शाहजहांपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed