{"_id":"6780e8c41ec62765e7083d0d","slug":"video-shahajahapara-ma-thakana-ka-samana-sa-hatavaya-atakaramanae-nagara-nagama-ka-tama-na-ka-kararavaii","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर में दुकानों के सामने से हटवाया अतिक्रमण, नगर निगम की टीम ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर में दुकानों के सामने से हटवाया अतिक्रमण, नगर निगम की टीम ने की कार्रवाई
शाहजहांपुर के बाजार में अतिक्रमण के चलते जाम की समस्या बनी रहने को लेकर शुक्रवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित हुई। इसका असर देखने को मिला नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र के निर्देश पर प्रवर्तन दल बहादुरगंज पहुंचा और सड़क की दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान मोहम्मद अली मार्केट के सामने पिंक शौचालय की दीवार से लगी दुकान को हटवाया गया। इसके बाद उसके आसपास की दुकानों को सड़क से समान हटाने के निर्देश दिए गए। इस बीच परिवर्तन दल को देख दुकानदारों ने अपना सामान हटा लिया। लेकिन कई दुकानदार नहीं हिले। प्रवर्तन दल ने जुर्माना लगाने की चेतावनी दी, तब समान समेटा गया। इसके बाद प्रवर्तन दल तारीन टिकली पहुंचा और ऑटो मोबाइल्स की एजेंसियों के बाहर हो रही वाहनों की सर्विस को बंद करवाया। हालांकि दोनों ही स्थानों पर प्रवर्तन दल के जाने के बाद फिर से अतिक्रमण कर लिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।