फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hanuman Ansh VS Mirzapur The Movie and Haiwaan Movies Box Office Collection and latest earning On Wednesday

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 300 करोड़ क्लब में 'हनुमान अंश' की एंट्री; 'मिर्जापुर' की भी  चांदी; जानें 'हैवान' का हाल

Thu, 17 Sep 2026 08:02 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 17 Sep 2026 08:02 AM IST
सार

Box Office Report: फिल्म 'हनुमान अंश' का चमत्कार कायम है। 'मिर्जापुर' भी दर्शकों को खूब लुभा रही है। वहीं, 'हैवान' ने लगता है हार मान ली है। जानिए बीते दिन किस फिल्म की झोली में कितने आए?

विज्ञापन
Hanuman Ansh VS Mirzapur The Movie and Haiwaan Movies Box Office Collection and latest earning On Wednesday
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कमाई से लगातार चौंका रही है। बेहद कम बजट में बनी इस फिल्म पर तारीफों, तालियों और नोटों की बौछार का सिलसिला जारी है। वहीं, 'मिर्जापुर' ने भी अपना खूब असर छोड़ा है। हालांकि, 'हैवान' इस मामले में पीछे रह गई और इसकी हालत खराब है।

विज्ञापन

Hanuman Ansh VS Mirzapur The Movie and Haiwaan Movies Box Office Collection and latest earning On Wednesday
हनुमान अंश फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब

41वें दिन कितना रहा कलेक्शन?
फिल्म 'हनुमान अंश' की रिलीज को छठा वीक चल रहा है। मंगलवार को 40वें दिन इस फिल्म ने 8.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, बीते दिन बुधवार को फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई। 'हनुमान अंश' ने कल 41वें दिन छह करोड़ रुपये कमाए। हालांकि, 'मिर्जापुर' और 'हैवान' से तुलना करते हुए देखें तो 'हनुमान अंश' रेस में सबसे आगे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Hanuman Ansh VS Mirzapur The Movie and Haiwaan Movies Box Office Collection and latest earning On Wednesday
हनुमान अंश फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब

'हनुमान अंश' 300 करोड़ क्लब में शामिल 
नीम करोली बाबा की बायोपिक का इंडिया नेट कलेक्शन 237.13 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं, वर्ल्डवाइड यह 300 करोड़ क्लब का हिस्सा बन गई है। 11 सितंबर को फिल्म को ओवरसीज रिलीज किया गया था। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, इसने वर्ल्डवाइड अब तक 300.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इसमें 280 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन भारत में किया है और 20.25 करोड़ रुपये ओवरसीज कमाए हैं।

विज्ञापन

Hanuman Ansh VS Mirzapur The Movie and Haiwaan Movies Box Office Collection and latest earning On Wednesday
मिर्जापुर द मूवी - फोटो : सोशल मीडिया

'मिर्जापुर द मूवी' की कमाई कैसी?
फिल्म 'मिर्जापुर' ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार पारी खेली है। यह 200 करोड़ क्लब का हिस्सा बनने से सिर्फ इंच भर दूर है। मंगलवार को 12वें दिन फिल्म का कारोबार 5.50 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, कल बुधवार को यानी 13वें दिन फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये कमाए। इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन अब 199.45 करोड़ रुपये हो चुका है। 

  • मिर्जापुर का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 285.64 करोड़ रुपये हो चुका है।
  • इस फिल्म ने भारत में 237.64 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है और 48 करोड़ ओवरसीज कमाए हैं।
  • बता दें कि 'मिर्जापुर' 04 सितंबर को सिनेमाघरों में लगी थी।

Hanuman Ansh VS Mirzapur The Movie and Haiwaan Movies Box Office Collection and latest earning On Wednesday
फिल्म हैवान - फोटो : अमर उजाला

'हैवान' की हालत खराब
अक्षय कुमार और सैफ अली खान अभिनीत फिल्म 'हैवान' बहुत बुरी तरह फ्लॉप साबित हो रही है। चौथे ही दिन से इसकी कमाई लाखों में सिमट गई थी। मंगलवार को पांचवें दिन इस फिल्म ने 70 लाख रुपये कमाए थे। वहीं, कल छठे दिन इसकी कमाई सिर्फ 55 लाख रुपये रही। छह दिनों में फिल्म ने 9.30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed