फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IND vs WI: Naman Dhir and Aqib Nabi Get First ODI Call-Up, Know Their Cricket Records

कौन हैं नमन धीर और आकिब नबी?: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली बार वनडे टीम में मिली जगह, ऐसा है दोनों का रिकॉर्ड

Thu, 17 Sep 2026 09:03 AM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 17 Sep 2026 09:03 AM IST
सार

भारतीय टीम में दो नए चेहरों की एंट्री ने सबका ध्यान खींचा है। नमन धीर और ‘बारामूला एक्सप्रेस’ आकिब नबी को पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है। आखिर दोनों ने ऐसा क्या किया कि चयनकर्ताओं का भरोसा जीता? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
IND vs WI: Naman Dhir and Aqib Nabi Get First ODI Call-Up, Know Their Cricket Records
नमन धीर और आकिब नबी को पहली बार वनडे टीम में मौका - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है। वनडे टीम में ऑलराउंडर नमन धीर और तेज गेंदबाज आकिब नबी को पहली बार सीनियर स्तर पर मौका मिला है। दोनों खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपने प्रदर्शन से टीम में जगह बनाई है।

विज्ञापन

IND vs WI: Naman Dhir and Aqib Nabi Get First ODI Call-Up, Know Their Cricket Records
नमन धीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

नमन धीर का कैसा रहा है प्रदर्शन?

पंजाब के 26 वर्षीय बैटिंग ऑलराउंडर नमन धीर 2023-24 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 2024 में आईपीएल डेब्यू किया था। उस सीजन उन्होंने सात मुकाबले खेले और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ नाबाद 62 रन की पारी भी खेली।

2025 की नीलामी में उनकी फ्रेंचाइजी ने राइट-टू-मैच विकल्प के जरिए उन्हें फिर टीम में शामिल किया। नमन ने उस सीजन सभी 16 मैच खेले और 182.60 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए। आईपीएल 2026 में उन्होंने 14 मैचों में 26.50 की औसत से 318 रन बनाए। हाल ही में पंजाब की घरेलू टी20 लीग में नमन धीर ने तूफानी बल्लेबाजी की। अमृतसर सूरमाज के लिए खेलते हुए नमन ने मोहाली किंग्स के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया। नमन ने 64 गेंदों पर 16 चौकों और 12 छक्कों की मदद से 173 रन बनाए।

घरेलू क्रिकेट की बात करें तो नमन ने 20 फर्स्ट क्लास मैचों में 23.06 की औसत से 669 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक शामिल हैं। 14 लिस्ट-ए मैचों में उनके नाम 39 की औसत से 351 रन हैं। टी20 क्रिकेट में वह 61 मैचों में 1,222 रन बना चुके हैं। गेंदबाजी में नमन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 17, लिस्ट-ए में सात और टी20 क्रिकेट में आठ विकेट लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs WI: Naman Dhir and Aqib Nabi Get First ODI Call-Up, Know Their Cricket Records
आकिब नबी - फोटो : ANI/PTI

कौन हैं 'बारामूला एक्सप्रेस' आकिब नबी?

जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को उनकी बेहतरीन लाइन-लेंथ और दोनों तरफ गेंद स्विंग कराने की क्षमता के लिए जाना जाता है। 'बारामूला एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर नबी ने पिछले दो रणजी सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है।

2024-25 और 2025-26 रणजी ट्रॉफी सीजन में उन्होंने कुल 104 विकेट लिए। 2025-26 सीजन में नबी ने 17 पारियों में 60 विकेट चटकाए और जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। उन्हें टूर्नामेंट का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया।

2025 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में नबी ने सात मैचों में 15 विकेट लिए। उनके इस प्रदर्शन के बाद आईपीएल ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा। 29 वर्षीय नबी ने 44 फर्स्ट क्लास मैचों में 164 विकेट लिए हैं। 36 लिस्ट-ए मैचों में उनके नाम 56 विकेट हैं, जबकि 39 टी20 मैचों में वह 43 विकेट चटका चुके हैं।

भारतीय टीम को क्या फायदा हो सकता है?

  • नमन धीर से मध्यक्रम में आक्रामक बल्लेबाजी और अतिरिक्त ऑलराउंड विकल्प मिलेगा।
  • आकिब नबी नई गेंद और मध्य ओवरों में विकेट लेने का विकल्प बढ़ा सकते हैं।
  • दोनों खिलाड़ियों के चयन से टीम में युवा ऊर्जा और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का पुरस्कार देखने को मिलता है।
विज्ञापन

IND vs WI: Naman Dhir and Aqib Nabi Get First ODI Call-Up, Know Their Cricket Records
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

कब होगी भारत-वेस्टइंडीज सीरीज?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 27 सितंबर, 30 सितंबर और 3 अक्तूबर को खेली जाएगी। इसके बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज 6, 9, 11, 14 और 17 अक्तूबर को होगी। वनडे टीम में नमन धीर और आकिब नबी की एंट्री से भारतीय टीम में ऑलराउंड विकल्प और गेंदबाजी में अतिरिक्त विकल्प जुड़ा है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर।

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की टी20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed