{"_id":"6780077c19f0f9c7730fae04","slug":"video-preparation-for-world-championship-in-noida","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कंधे में आई गंभीर चोट, फिर भी नहीं मानी हार, नोएडा में विश्व चैंपियनशिप की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कंधे में आई गंभीर चोट, फिर भी नहीं मानी हार, नोएडा में विश्व चैंपियनशिप की तैयारी
कंधे में आई गंभीर चोट भी हौसलों को नही कम कर सकी। विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड लाने के सपने ने एक बार फिर हौसलों की उड़ान भरी। सेक्टर 30 निवासी एथलीट मयंक शर्मा ने बताया कि वर्ष 2023 में दिल्ली में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में लॉन टेनिस में प्रतिभाग किया था। लेकिन उसी दौरान दाईं ओर के कंधे में गंभीर चोट आ गई। इससे वह नहीं खेल सके। लेकिन फिर भी हार नहीं मानी। 6 महीने के लंबे ब्रेक के बाद फिर नोएडा के सेक्टर 21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में अभ्यास शुरू किया। एथलीट मयंक ने बताया कि वह दिल्ली स्थित डिफेंस कॉलोनी और नोएडा स्टेडियम में अभ्यास करते हैं। उन्होंने बताया कि इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन को ओर से इस मार्च 2025 में फिर दिल्ली में विश्व चैंपियनशिप आयोजित होगी। इसके लिए वह लगातार सुबह शाम अभ्यास कर रहे हैं। डॉक्टर की सलाह के अनुसार 6 महीने तक मयंक को खेलने से मना कर दिया गया। 6 महीने बीतने के बाद अभ्यास शुरू किया। इसके बाद नवंबर महीने में पानीपत में हुई राष्ट्रीय स्तर की लान टेनिस प्रतियोगिता में सिल्वर पदक हासिल किया। इसके साथ ही वर्ष 2024 दिसंबर महीने में गुरुग्राम में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में गोल्ड पदक हासिल कर चुके हैं। अब वह लगातार विश्व चैंपियनशिप की तैयारी में जुटे हैं। एथलीट मयंक शर्मा नका छोटा भाई यश शर्मा भी अपने बड़े भाई से प्रेरित होकर लॉन टेनिस में विश्व चैंपियनशिप की तैयारी कर रहे हैं। अभी तक वह अक्टूबर 2024 में सोनीपत में सीबीआई बोर्ड की ओर से आयोजित नेशनल लॉन टेनिस प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुके हैं, जिसमें अंडर 14 आयु वर्ग में गोल्ड हासिल किया था। यश शर्मा ने बताया कि वह अपने बड़े भाई की तरह विश्व चैंपियनशिप में भारत का नाम रोशन करने के लिए तैयारी कर रहे हैं। एथलीट मयंक शर्मा के साथ साथ उनके छोटे भाई को भी एक साथ लॉन टेनिस की विश्व चैंपियनशिप की प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जा रहा है। इसके लिए नोएडा स्टेडियम और दिल्ली के डिफेंस कालोनी में दोनो को अभ्यास कराया जा रहा है। –गौरव शर्मा, कोच, लॉन टेनिस, नोएडा स्टेडियम
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।