फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Performed the *Aarti* and worship of Lord Gajanan.

Shahjahanpur News: भगवान गजानन की आरती उतारी, पूजन किया

Thu, 17 Sep 2026 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Performed the *Aarti* and worship of Lord Gajanan.
खिरनीबाग धर्मशाला में गणेश पूजा करते श्रद्धालु। संवाद
शाहजहांपुर। महाराष्ट्र मराठा मंडल की ओर से गणेश महोत्सव के तहत खिरनी बाग स्थित रामचरन लाल धर्मशाला में भगवान गजानन की आरती की गई। इस बीच कथा और भजनों की रसधारा भी बहाई गई। दूसरी ओर चौक के राजा का पूजन भी विधि-विधान से किया गया।
विज्ञापन

खिरनीबाग में पंडाल में पांच दिवसीय श्रीराम कथा में नैमिषारण्य के कथा व्यास आचार्य आशीष पांडे ने सती चरित्र का वर्णन किया। आचार्य ने कहा कि माता सती ने भगवान श्रीराम की परीक्षा लेने के लिए सीता का रूप धारण किया था। इस प्रसंग से सीख मिलती है कि मन में संशय और अहंकार आने पर विवेक प्रभावित हो जाता है और व्यक्ति सत्य को पहचानने में भूल कर सकता है।
विज्ञापन

आरती-पूजन नीरज वाजपेयी और सुदामा शिंदे ने किया। आयोजन में अर्जुन सूर्यवंशी, अनिल कदम, अक्षय कदम, योगेश कदम, आशीष गुप्ता, हर्षित गुप्ता, नंदा सूर्यवंशी, वंदना कदम, साक्षी कदम और सोनम त्रिपाठी आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed