{"_id":"68c81de8cb7002e6990e3f8d","slug":"video-demand-for-holiday-on-valmiki-jayanti-a-memorandum-sent-to-cm-yogi-2025-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"वाल्मीकि जयंती पर अवकाश की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाल्मीकि जयंती पर अवकाश की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
शाहजहांपुर में भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग को प्रमुखता से उठाते हुए भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के पदाधिकारियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया। प्रांतीय अध्यक्ष आकाश आनंद के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर राजकीय अवकाश घोषित किया गया था। वर्ष 2017 में भाजपा सरकार के सत्ता में आने पर अवकाश को खत्म कर दिया गया। जबकि भगवान वाल्मीकि के नाम पर सरकार को कई कार्यक्रम चलाने चाहिए थे। प्रदेश में अनेक महापुरुषों के नाम पर अवकाश बहाल कर दिए गए हैं। वाल्मीकि जयंती की छुट्टी को अब तक भी बहाल नहीं किया गया है। उन्होंने सात अक्तूबर को वाल्मीकि जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग रखी। कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष अर्चना वाल्मीकि ने कहा कि जो राम को लाए हैं, उनके प्रकाश पर्व पर छुट्टी होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित किया जाए, संविदा कर्मियों को स्थाई करने की मांग रखी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।