{"_id":"6a98718edd828fbaa20f3bfc","slug":"vaccination-pace-found-to-be-sluggish-during-inspection-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-183479-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: निरीक्षण में टीकाकरण की सुस्त मिली रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: निरीक्षण में टीकाकरण की सुस्त मिली रफ्तार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने बुधवार को पीएचसी अजीजगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीकाकरण की प्रगति बेहद कम मिली। टीकाकरण दिवस पर एएनएम नीतू देवी और लक्ष्मी देवी बिना सूचना के अनुपस्थित मिलीं। सीएमओ ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को दोनों से स्पष्टीकरण लेकर अपनी संस्तुति सहित उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
टीकाकरण कक्ष में स्टाफ नर्स सोनम वर्मा मौजूद मिलीं। पूछताछ में पता चला कि निरीक्षण तक केवल एक बच्चे को टीडी वैक्सीन लगाई गई थी। सीएमओ ने टीकाकरण की कम प्रगति पर नाराजगी जताते हुए इसमें सुधार के निर्देश दिए।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के स्तर पर पर्यवेक्षण में शिथिलता मिलने पर उनसे भी स्पष्टीकरण मांगा गया। अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर को भी पर्यवेक्षण कार्य में रुचि लेकर सुधार लाने के निर्देश दिए गए।