{"_id":"6a9871d97e9851457e070ffc","slug":"commotion-over-boarding-the-ayodhya-express-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-183460-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अयोध्या एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अयोध्या एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए हंगामा
विज्ञापन
शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन पर बोगी के अंदर चढ़ने का प्रयास करते यात्री। संवाद
शाहजहांपुर। अयोध्या से दिल्ली जाने वाली 14205 अयोध्या एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार होने के लिए मंगलवार रात रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा हुआ। पहले से खचाखच भरे कोच में प्रवेश न कर पाने पर युवाओं का एक गुट अंदर बैठे यात्रियों से भिड़ गया। युवाओं ने खिड़की के शीशे पर हाथ मारकर उसे तोड़ने और यात्रियों से मारपीट की कोशिश की। ट्रेन चलने के बाद भी कुछ दूर तक उसका पीछा किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में यात्री प्लेटफॉर्म पर ही रह गए।
मंगलवार रात रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की काफी भीड़ रही। दिल्ली जाने वाले यात्रियों से प्लेटफॉर्म नंबर तीन खचाखच भर रहा। रात करीब 10:40 बजे ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची तो जनरल कोच में चढ़ने के लिए यात्रियों में धक्कामुक्की शुरू हो गई। कोच पहले से ही पूरी तरह भरा था और पैर रखने तक की जगह नहीं थी। इसके बावजूद कुछ यात्री अंदर घुसने की कोशिश करने लगे। इसी बात पर उनकी कोच में बैठे यात्रियों से नोकझोंक हो गई।
काफी देर तक बहस के बाद भी अंदर प्रवेश नहीं कर पाने पर युवाओं का गुट आक्रोशित हो उठा। उन्होंने कोच की खिड़की के शीशे पर हाथ मारकर उसे तोड़ने की कोशिश की। अंदर बैठे यात्रियों से गाली-गलौज की और मारपीट की कोशिश की गई। ट्रेन चलने के बाद युवक कुछ दूर तक उसके पीछे दौड़ते रहे। आरपीएफ पोस्ट कमांडेंट जितेंद्र यादव ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
विज्ञापन
--
रात में नहीं मिल रहीं रोडवेज की बसें
रेलवे स्टेशन के साथ ही रोडवेज बस अड्डे पर भी यात्रियों को बसों के लिए भटकना पड़ रहा है। मंगलवार की रात भीड़ उमड़ी तो बसों को दिल्ली रूट पर रवाना किया गया, लेकिन रात दस बजे के बाद बस नहीं होने से यात्री भटकते रहे। इसके चलते उन्हें काफी दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि रात में कई बसें दिल्ली के लिए जाती हैं। सवारी अधिक होने पर रिजर्व की बसों से भी यात्रियों को भिजवाते हैं।