फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The market is filled with swings, flutes, and attire for Kanha.

Shahjahanpur News: झूले-बांसुरी और कान्हा के वस्त्रों से पटा बाजार

Thu, 03 Sep 2026 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
The market is filled with swings, flutes, and attire for Kanha.
सदर में लड्डूगोपाल की पोशाक देखतीं युवतियां। संवाद
शाहजहांपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। चार सितंबर को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। मंदिरों में सजावट और तैयारियां शुरू हो गई हैं, वहीं बाजारों में कान्हा के वस्त्र, झूले, बांसुरी और शृंगार सामग्री की दुकानें सज गई हैं। बारिश को देखते हुए इस बार कान्हा के लिए आकर्षक छाते भी बाजार में आए हैं, जो लोगों के बीच खास आकर्षण बने हुए हैं।
विज्ञापन


सदर बाजार, गोविंदगंज, मंडी, चौक और जलालनगर में जन्माष्टमी की खरीदारी के लिए दुकानें सजाई गई हैं। दुकानों पर लकड़ी और तार वाले विभिन्न आकार के झूले उपलब्ध हैं। छोटा झूला 110 रुपये और बड़ा झूला 450 रुपये तक में बिक रहा है। कान्हा के रंग-बिरंगे वस्त्र, पगड़ी और शृंगार सामग्री भी लोगों को आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन

पगड़ी 10 से 40 रुपये, छाते 50 से 120 रुपये, डलिया करीब 30 रुपये, मच्छरदानी 40 से 70 रुपये और बांसुरी 10 से 20 रुपये में मिल रही है। कान्हा के कपड़े 120 से 350 रुपये और रंग-बिरंगी मालाएं 10 से 80 रुपये तक में उपलब्ध हैं। श्रद्धालु श्रीकृष्ण की मूर्तियों की भी खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर बाजार के व्यापारी यश भारद्वाज ने बताया कि जन्माष्टमी को लेकर खरीदारी शुरू हो गई है। ऑनलाइन खरीदारी के कारण बाजार थोड़ा फीका है, लेकिन अब ग्राहकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

व्यापारी वीर कुमार ने बताया कि पर्व नजदीक आने के साथ बाजार में भीड़ बढ़ेगी। इस बार पूजन और शृंगार सामग्री के दामों में करीब 10 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed