{"_id":"6aca21a3fe85c828fa059a46","slug":"video-contractual-health-workers-stage-a-protest-in-shahjahanpur-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दिया धरना, लखनऊ में आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दिया धरना, लखनऊ में आंदोलन की चेतावनी
शाहजहांपुर में स्वास्थ्य विभाग में नियमितीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शनिवार को सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना दिया। कार्य बहिष्कार के चलते कई स्वास्थ्य इकाइयों पर मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। केंद्रों पर ताला लटका मिलने से मरीजों को लौटना पड़ा। कर्मचारी नेताओं के अनुसार, वार्ता में मांगों पर सहमति नहीं बनी है, अब 12 अक्तूबर से लखनऊ में विशाल और अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा। तिलहर में संविदा पर तैनात डॉक्टरों, कर्मचारियों, आशा संगिनी और आशा कार्यकर्ताओं के कार्य बहिष्कार से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। पीएचसी कुंवरगंज, रमापुर और राजनपुर में उपचार नहीं मिलने पर मरीज सीएचसी तिलहर पहुंचे, जिससे वहां भीड़ बढ़ गई। गर्भवती महिलाओं को जांच और टीकाकरण में भी दिक्कत हुई। सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा ने बताया कि गर्भवती महिलाओं के हित को देखते हुए स्वास्थ्य इकाइयों पर एएनएम की ड्यूटी लगाई गई है। हड़ताल से कुछ स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।