Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Sitapur News
›
Video: सीतापुर में पितृ विसर्जन अमावस्या पर नैमिषारण्य में उमड़े श्रद्धालु, चक्रतीर्थ और गोमती में किया स्नान
{"_id":"6ac9c044fe85c828fa0599a6","slug":"video-video-satapara-ma-pata-vasarajana-amavasaya-para-namashharanaeya-ma-umaugdha-sharathathhal-cakarataratha-oura-gamata-ma-kaya-sanana-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सीतापुर में पितृ विसर्जन अमावस्या पर नैमिषारण्य में उमड़े श्रद्धालु, चक्रतीर्थ और गोमती में किया स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सीतापुर में पितृ विसर्जन अमावस्या पर नैमिषारण्य में उमड़े श्रद्धालु, चक्रतीर्थ और गोमती में किया स्नान
पितृपक्ष के 15 दिनों तक चले धार्मिक अनुष्ठानों का शुक्रवार को पितृ विसर्जन अमावस्या के साथ समापन हो गया। इस पावन अवसर पर विश्वविख्यात तीर्थ नैमिषारण्य में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रात 12 बजे के बाद से ही स्नान और दान का सिलसिला शुरू हो गया था। ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं ने चक्रतीर्थ और राजघाट स्थित गोमती नदी में स्नान किया। इसके बाद नाभि गया के नाम से प्रसिद्ध तीर्थ में पितरों के निमित्त पिंडदान और तर्पण कर उनकी विदाई की।
तीर्थ पुरोहितों के घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। लोगों ने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए दान-पुण्य किया और पुरोहितों को भोजन कराया। पुरोहित सुशील दीक्षित ने बताया कि मान्यता है कि पितृ विसर्जन अमावस्या पर पितर अपने परिजनों के द्वार पर रहते हैं। अन्न-जल और दान से प्रसन्न होकर वे आशीर्वाद देते हुए पितृलोक लौट जाते हैं।
स्नान और तर्पण के बाद श्रद्धालुओं ने देवदर्शन किए। चक्रतीर्थ स्थित भूतेश्वरनाथ मंदिर के अलावा ललिता देवी मंदिर में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। व्यास गद्दी, सूत गद्दी, हनुमानगढ़ी, कालीपीठ बालाजी मंदिर, देवपुरी और सत्यनारायण मंदिर समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। पूरे तीर्थ क्षेत्र में दिनभर धार्मिक गतिविधियां चलती रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।