{"_id":"6ac9c04b23f84eecd502fa53","slug":"video-video-gada-ma-saraya-ghata-para-umaugdha-bhaugdha-tarapanae-kara-patara-ka-tha-vathaii-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गोंडा में सरयू घाटों पर उमड़ी भीड़, तर्पण कर पितरों को दी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गोंडा में सरयू घाटों पर उमड़ी भीड़, तर्पण कर पितरों को दी विदाई
पितृ विसर्जन पर शनिवार को करनैलगंज केसरयू घाट, भौरीगंज स्थित श्रीरामजानकी घाट (लालाघाट), पसका के त्रिमुहानी घाट और परेटा के बरूहा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। लोगों ने सरयू में स्नान कर विधि-विधान से तर्पण किया और कुश, पवित्री सहित पूजन सामग्री नदी में विसर्जित कर पितरों को विदाई दी।
पं. रमेश पांडेय ने कहा कि पितृ विसर्जन पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उनके आदर्शों व संस्कारों को स्मरण करने का अवसर है। इससे नई पीढ़ी को पारिवारिक मूल्यों और सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने की प्रेरणा मिलती है।
लोहंगपुर पूरे पंडित निवासी संतोष पांडेय, दिनेश पांडेय और पवन पांडेय ने बताया कि तर्पण के माध्यम से पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की जाती है।
भौरीगंज घाट पर स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने श्रीरामजानकी मंदिर में दर्शन-पूजन किया और अन्न आदि का दान दिया। प्राचीन पीपल के वृक्ष की परिक्रमा कर पूजन भी किया। मेले में जलेबी, चाट, बिसातखाने और खिलौनों की दुकानों पर भीड़ रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।