फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sharadiya Navratri: Homes and temples decked out to welcome the Goddess.

शारदीय नवरात्र : मातारानी के स्वागत के लिए सजे घर-मंदिर

Sat, 10 Oct 2026 11:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Sharadiya Navratri: Homes and temples decked out to welcome the Goddess.
फूलमती मंदिर में मातारानी के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
शाहजहांपुर। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना का पर्व शारदीय नवरात्र रविवार से शुरू होगा। नवरात्र को लेकर शहर के देवी मंदिरों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। वहीं, बाजारों में भी मां के स्वागत की तैयारी पूरी कर ली गई है। शनिवार को दिनभर मंदिरों में भी साफ-सफाई और सजावट का काम चलता रहा। रविवार को कलश स्थापना के साथ मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी।
विज्ञापन

शहर के बहादुरगंज, चौक, मंडी, जलालनगर समेत प्रमुख बाजारों में शनिवार को श्रद्धालुओं ने माता की चुनरी, शृंगार सामग्री और पूजन के लिए जरूरी सामान खरीदा। फल और व्रत में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की दुकानों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। देवी मंदिरों में साफ-सफाई के साथ ही रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजावट की गई। नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालु घरों में कलश स्थापना कर मां दुर्गा की आराधना करेंगे। कई घरों में अखंड ज्योति जलाने और दुर्गा सप्तशती का पाठ करने की तैयारी है।
विज्ञापन

--
सूरत की नग वाली चुनरी से सजेंगी मातारानी

मूर्तियां, शृंगार का सामान, माला, मुकुट, धूप-बत्ती और हवन सामग्री की बिक्री होने लगी है। श्रद्धालु अपनी जरूरत के अनुसार पूजन सामग्री भी खरीद रहे हैं। सूरत की नग वाली आकर्षक चुनरी श्रद्धालुओं को पसंद आ रही है। बाजार में माता रानी की चुनरी 10 से 700 रुपये तक उपलब्ध है। पीतल की मूर्तियों की भी मांग है। इन मूर्तियों की कीमत दो हजार रुपये से शुरू होकर 5200 रुपये तक बताई जा रही है। मालाओं की कीमत पांच से 500 रुपये तक है। माता रानी के मुकुट 20 रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक में उपलब्ध हैं। पूजन के लिए चंदन, मोगरा, गुलाब, कस्तूरी की खुशबू वाली धूप-बत्ती भी उपलब्ध है। इनकी कीमत 10 से 300 रुपये तक है। इसके अलावा कड़े, बिंदी, मखाना, लोबान, हवन सामग्री, पूजन में इस्तेमाल होने वाली दालें और लकड़ी की भी खरीदारी की जा रही है। दुकानदार अजय गुप्ता ने बताया कि दाम में कोई खास इजाफा नहीं हुआ है।

फूलमती मंदिर में मातारानी के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद

फूलमती मंदिर में मातारानी के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed