फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Path cleared for the regularization of Shiksha Mitras; list of 400 prepared for the first phase.

Shahjahanpur News: शिक्षामित्रों के समायोजन का रास्ता साफ, पहले चरण में 400 की सूची तैयार की

Sun, 11 Oct 2026 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Path cleared for the regularization of Shiksha Mitras; list of 400 prepared for the first phase.
शाहजहांपुर। जिले के परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षामित्रों के समायोजन का रास्ता साफ हो गया है। विभाग ने पहले चरण में मूल विद्यालय में वापस जाने वाले करीब 400 शिक्षामित्रों की सूची तैयार कर ली है। सूची सोमवार को डीएम के पास भेजी जाएगी। इसके बाद नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में करीब 600 शिक्षामित्रों को उनकी पसंद के विद्यालयों में समायोजित किया जाना है। इसके लिए पिछले कई दिनों से तैयारी चल रही है। पहले चरण में उन शिक्षामित्रों को प्राथमिकता दी गई है, जिन्हें उनके मूल विद्यालय में भेजा जाना है। यदि मूल विद्यालय में पद खाली नहीं है तो संबंधित ग्राम पंचायत या न्याय पंचायत के दूसरे विद्यालयों में समायोजन का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि शिक्षामित्रों का समायोजन निर्धारित नियमों के अनुसार किया जाएगा। विभाग की ओर से सूची तैयार करने का काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

==
शहरी क्षेत्र और महिला शिक्षामित्रों पर स्थिति स्पष्ट नहीं
शिक्षामित्रों के समायोजन में शहरी क्षेत्र को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। गांव से शहर के विद्यालयों में आने के इच्छुक शिक्षामित्रों के मामले में विभाग ने परिषद से मार्गदर्शन मांगा है। वहीं, दूसरे जिले में स्थित ससुराल के पास तैनाती चाहने वाली महिला शिक्षामित्रों के समायोजन पर भी बाद में निर्णय किया जाएगा। फिलहाल विभाग पहले चरण की प्रक्रिया पूरी करने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed