फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Paddy procurement announced to start from the 12th after BKU stages a sit-in in Puwayan.

Shahjahanpur News: पुवायां में भाकियू ने दिया धरना तो 12 से धान खरीद की घोषणा

Sun, 11 Oct 2026 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement announced to start from the 12th after BKU stages a sit-in in Puwayan.
पुवायां में भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष से वार्ता के बाद धान खरीद की घोषणा करते पुवायां के ए
पुवायां। एक सप्ताह पूर्व भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव के एसडीएम को ज्ञापन देकर दस अक्तूबर से धान क्रय केंद्र खुलवाने की मांग पूरी नहीं होने पर किसानों ने मंडी परिसर में जमकर नारेबाजी की और धरना दिया। इसके बाद एसडीएम सदानंद सरोज ने 12 अक्तूबर से धान खरीद शुरू कराने की बात कही। इसके बाद धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

शनिवार को मंडी परिसर में काफी संख्या में किसान एकत्र हुए और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान देश में चल रहे कथित वोट चोरी के मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करने की बात भी कही गई। जानकारी पाकर सीओ सदानंद सरोज, सीओ प्रवीण मलिक, थाना प्रभारी आरके रावत फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने भाकियू जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव से वार्ता कर कार्यकर्ताओं को शांत किया और पुतला दहन का कार्यक्रम निरस्त कराया।
विज्ञापन

इसके बाद हुई वार्ता में एसडीएम ने बताया कि शासन की ओर से 15 अक्तूबर से होने वाली धान खरीद को डीएम ने शाहजहांपुर में 12 अक्तूबर से शुरू करने का निर्णय किया है। पुवायां में भी 12 अक्तूबर से धान क्रय केंद्र खुल जाएंगे और खरीद शुरू हो जाएगी। एसडीएम ने कहा कि एक माह तक फिर से वोट बनाने का कार्य शुरू कराया गया है। सभी पात्रों के नाम शामिल किए जाएंगे। अनिल सिंह यादव ने कहा कि अगर 12 अक्तूबर से धान खरीद केंद्र शुरू नहीं हुए तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

===
डीएम ने जिले में 12 अक्तूबर से धान खरीद शुरू करने के निर्देश दिए हैं। पुवायां में भी 12 अक्तूबर से धान खरीद शुरू हो जाएगा। किसान नेताओं से अन्य मुद्दों पर भी बात हुई है।
-सदानंद सरोज, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed