{"_id":"6ac9cf8a0af3730bef08e438","slug":"video-video-hrtc-hamirpur-depot-ran-55-special-buses-for-the-gathering-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: समागम के लिए एचआरटीसी हमीरपुर डिपो ने चलाईं 55 विशेष बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: समागम के लिए एचआरटीसी हमीरपुर डिपो ने चलाईं 55 विशेष बसें
एचआरटीसी हमीरपुर डिपो की ओर से राधा स्वामी समागम परौर और राधा स्वामी सत्संग भवन भोटा के लिए 55 विशेष बसों का संचालन किया। इन बसों के संचालन से निगम को करीब साढ़े तीन लाख रुपये की आय हुई। वहीं, श्रद्धालुओं और यात्रियों को आवागमन के लिए बेहतर परिवहन सुविधा भी उपलब्ध करवाई है। एचआरटीसी ने बीते शुक्रवार को राधा स्वामी सत्संग भवन भोटा के लिए 23 विशेष बसें चलाईं। इसके बाद शनिवार को राधा स्वामी समागम परौर के लिए सात विशेष बसों का संचालन किया गया। वहीं, रविवार को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 25 विशेष बसें चलाई गईं। तीन दिनों में कुल 55 विशेष बसों के माध्यम से यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई। विशेष बसों के संचालन से जहां श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिली, वहीं निगम की आय में भी इजाफा हुआ। एचआरटीसी मंडल हमीरपुर के मंडलीय प्रबंधक राजकुमार पाठक ने इस व्यवस्था में जुटे स्टाफ के प्रयासों की सराहना की और कर्मचारियों को बेहतर कार्य के लिए बधाई दी। उन्होंने बताया कि निगम प्रबंधन की ओर से विभिन्न आयोजनों के लिए समय-समय पर बसें संचालित करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।