{"_id":"6a965b2c847c317e6803f426","slug":"video-congress-protest-against-the-filing-of-a-case-against-rahul-gandhi-in-shahjahanpur-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: राहुल गांधी पर रिपोर्ट दर्ज किए जाने का विरोध, कांग्रेस नेताओं ने निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: राहुल गांधी पर रिपोर्ट दर्ज किए जाने का विरोध, कांग्रेस नेताओं ने निकाला कैंडल मार्च
Mukesh Kumar
Updated Tue, 01 Sep 2026 10:27 AM IST
Link Copied
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने के विरोध में सोमवार को शाहजहांपुर में कांग्रेस नेताओं ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। मध्य प्रदेश से आए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक कुणाल चौधरी के नेतृत्व में जिला व महानगर कमेटी के पदाधिकारियों ने कैंडल मार्च निकाला। विभिन्न मार्गों से होते हुए हाथों में मोमबत्ती लेकर पदाधिकारी शहीद उद्यान पहुंचे और विरोध जताया। वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खां, अशफाक उल्ला, तस्नीम खान, अदीब अहमद, फैज राजा, पवन कुमार सिंह, जकी अहमद, केवी मिश्रा, धर्मेंद्र दीक्षित, अनूप वर्मा, अनस इकबाल, पूनम पांडे, नेहा पांडे आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।