फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Roadside cave-in creates a pothole on Ramtal Road.

Shahjahanpur News: रामताल मार्ग पर मिट्टी धसने से सड़क पर हुआ गड्ढा

Sun, 13 Sep 2026 08:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
Roadside cave-in creates a pothole on Ramtal Road.
जलालाबाद रामताल मार्ग पर मिट्टी धसने से सड़क पर हुआ गड्ढा। संवाद
जलालाबाद। शाहजहांपुर-हाईवे से बारह पत्थर चौराहे होकर भगवान परशुराम की जन्मस्थली जाने वाले रामताल मार्ग के किनारे बारिश में एक जगह मिट्टी धंसने से सड़क पर काफी बड़ा और गहरा गड्ढा हो गया है। यह गड्ढा रात में आवागमन के लिहाज से खतरनाक है।
विज्ञापन

मार्ग के किनारे बाईं तरफ बने गड्ढे में नाला भी मिल गया है। इस कारण गड्ढे का आकार काफी बड़ा हो गया है। भगवान परशुराम मंदिर और शाहजहांपुर आने-जाने वाले अधिकतर वाहन इसी रास्ते से होकर निकलते हैं। इसलिए मार्ग पर छोटे-बड़े वाहनों का लगातार आवागमन बना रहता है। बिजली नहीं होने पर रात में गड्ढा नजर नहीं आता। इसलिए यहां कभी भी हादसा होने का खतरा है।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एचएन उपाध्याय ने बताया कि रामताल मार्ग पर गड्ढा होने की सूचना मिलने पर जेई को मौके पर भेजा गया है और जल्द ही उसमें भराव करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed