{"_id":"695dff9b427ed645fe05ff17","slug":"shahjahanpur-car-of-tauqeer-s-son-stolen-from-bus-major-incident-recovered-2026-01-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: बस से टकराई मौलाना तौकीर के बेटे की कार, बरामद हुई ड्रग्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: बस से टकराई मौलाना तौकीर के बेटे की कार, बरामद हुई ड्रग्स
शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के बेटे फरमान रजा की कार कछियानी खेड़ा स्थित हनुमान मंदिर के पास खड़ी रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में फरमान को मामूली चोटें आईं, उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार की तलाशी ली, जिसमें ट्रॉली बैग से आधा ग्राम क्रिस्टल ड्रग्स और ड्रग्स के इस्तेमाल में प्रयुक्त सिरिंज बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक, फरमान ने बताया कि वह दिल्ली से एक ग्राम ड्रग्स अपने व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए लाया था, जिसमें से आधा ग्राम वह पहले ही इस्तेमाल कर चुका है।
यह हादसा मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। हरिद्वार जा रही सीतापुर डिपो की रोडवेज बस चालक बस को सड़क किनारे खड़ा कर मंदिर में प्रसाद चढ़ाने चला गया था। इसी दौरान पीछे से आई फरमान की कार बस से टकरा गई।
सूचना पर एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे अरुण और एसपी राजेश द्विवेदी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।