Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi joins bike rally of gig workers in Hyderabad arriving on scooter Find out what he said at rally

भारत समिट: महिला राइडर की बाइक पर बैठे राहुल गांधी, बोले- गिग वर्कर्स को बंधुआ मजदूर बनाना चाहती है भाजपा

Sat, 14 Nov 2026 11:53 AM IST
प्रशांत तिवारी एएनआई, हैदराबाद।
एएनआई, हैदराबाद। Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sat, 14 Nov 2026 11:53 AM IST
सार

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हैदराबाद में गिग वर्कर्स की बाइक रैली में हिस्सा लिया। वह एक गिग वर्कर की स्कूटी पर पीछे बैठकर रैली में पहुंचे। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी इस रैली में शामिल हुए। राहुल गांधी भारत समिट 2026 में हिस्सा लेने के लिए हैदराबाद पहुंचे थे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने गिग वर्कर्स के समर्थन, चुनावी वादों और फोन टैपिंग के आरोपों पर भी अपनी बात रखी।

विज्ञापन
Rahul Gandhi joins bike rally of gig workers in Hyderabad arriving on scooter Find out what he  said at rally
तेलंगाना में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी - फोटो : PTI

विस्तार

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शनिवार को हैदराबाद में गिग वर्कर्स की बाइक रैली में शामिल हुए। इस दौरान वह एक गिग वर्कर की स्कूटी पर पीछे बैठकर रैली में पहुंचे। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी बाइक रैली में शामिल हुए। हैदराबाद में आयोजित यह बाइक रैली शिल्पाकला वेदिका से शुरू हुई। राहुल गांधी ने नोवोटेल के पास गिग वर्कर्स को संबोधित किया। वह भारत समिट 2026 में शामिल होने के लिए शुक्रवार रात हैदराबाद पहुंचे थे और नोवोटेल होटल में ठहरे हुए थे। हैदराबाद पहुंचने पर राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क, अन्य मंत्रियों और कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया।

विज्ञापन


रैली से पहले नोवोटेल होटल के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा
रैली में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले नोवोटेल होटल के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। हाई-प्रोफाइल सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत डॉग स्क्वॉड ने पूरे इलाके की जांच की। इसके साथ ही वाहनों की आवाजाही पर भी कड़ी नजर रखी गई।
विज्ञापन


गिग वर्कर्स के लिए योजनाओं का राहुल गांधी ने किया शुभारंभ
हैदराबाद के हाइटेक सिटी स्थित जयभेरी ग्राउंड में राहुल गांधी ने तेलंगाना गिग वर्कर्स सोशल सिक्योरिटी एंड वेलफेयर स्कीम का शुभारंभ किया। इस मौके पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क भी मौजूद रहे। इस योजना का उद्देश्य गिग वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा उनके भविष्य को अधिक सुरक्षित बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

Trending Videos

Rahul Gandhi joins bike rally of gig workers in Hyderabad arriving on scooter Find out what he  said at rally
राहुल गांधी, कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गिग वर्कर्स से किया वादा पूरा कर रही कांग्रेस: राहुल गांधी
तेलंगाना गिग वर्कर्स सोशल सिक्योरिटी एंड वेलफेयर स्कीम के शुभारंभ के मौके पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने पहले तेलंगाना के गिग वर्कर्स के साथ बैठक की थी, जहां उन्होंने अपनी परेशानियां और दर्द साझा किया था। उस समय उन्होंने गिग वर्कर्स से वादा किया था कि कांग्रेस पार्टी, मुख्यमंत्री और उनकी पूरी टीम उनकी मांगों पर जरूरी कदम उठाएगी। साथ ही उनकी मदद करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। राहुल गांधी ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी अपने उसी वादे को पूरा कर रही है।
 

 

Rahul Gandhi joins bike rally of gig workers in Hyderabad arriving on scooter Find out what he  said at rally
तेलंगाना में बाइक रैली के दौरान राहुल गांधी - फोटो : PTI
'गिग वर्कर्स मोबाइल पर देख सकेंगे कमाई का पूरा ब्योरा'
तेलंगाना गिग वर्कर्स सोशल सिक्योरिटी एंड वेलफेयर स्कीम का शुभारंभ करने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि 21वीं सदी डेटा का युग है। आज देशभर में डेटा की चर्चा हो रही है और डेटा सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। गूगल, फेसबुक, व्हाट्सऐप और उबर जैसी कंपनियां डेटा के आधार पर काम कर रही हैं, लेकिन अब तक भारत में गिग वर्कर्स को अपने ही डेटा तक पहुंच नहीं मिल पा रही थी। उन्होंने कहा कि नया कानून गिग वर्कर्स को अपने डेटा पर अधिकार देगा। तेलंगाना सरकार उन्हें यह गारंटी दे रही है कि उनके द्वारा किए गए काम, पूरी की गई राइड और उसके बदले मिलने वाले भुगतान का पूरा ब्योरा उनके मोबाइल फोन पर उपलब्ध होगा।
 

गिग वर्कर्स के लिए बनेंगे वाई-फाई सुविधाओं वाले रेस्ट जोन: राहुल गांधी
तेलंगाना गिग वर्कर्स सोशल सिक्योरिटी एंड वेलफेयर स्कीम के शुभारंभ के मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि गिग वर्कर्स तेलंगाना के शहरों में तेज धूप के बीच सामान की डिलीवरी करते हैं, लेकिन उनके पास आराम करने के लिए कोई निर्धारित जगह नहीं होती। इसे ध्यान में रखते हुए तेलंगाना सरकार हैदराबाद समेत राज्य के सभी शहरों में वाई-फाई सुविधाओं से लैस रेस्ट जोन स्थापित करेगी। इन केंद्रों पर गिग वर्कर्स अपने वाहन पार्क कर सकेंगे और बैठकर आराम करने के साथ जरूरत पड़ने पर सो भी सकेंगे।
 

 

Rahul Gandhi joins bike rally of gig workers in Hyderabad arriving on scooter Find out what he  said at rally
तेलंगाना में बाइक रैली के दौरान राहुल गांधी - फोटो : PTI
गिग वर्कर्स को हर डिलीवरी पर मिलेगा 1% अतिरिक्त राशि: राहुल गांधी
तेलंगाना गिग वर्कर्स सोशल सिक्योरिटी एंड वेलफेयर स्कीम के शुभारंभ के मौके पर राहुल गांधी ने एलान किया कि तेलंगाना सरकार गिग वर्कर्स को 5 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा और 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने की गारंटी दे रही है। उन्होंने बताया कि सबसे अहम बात यह है कि गिग वर्कर्स को हर डिलीवरी के प्रत्येक ट्रांजैक्शन पर 1 प्रतिशत राशि अतिरिक्त मिलेगी। यह रकम कंपनियों को तेलंगाना के हर शहर में देनी होगी। यह पैसा पहले गिग वर्कर्स बोर्ड के पास पहुंचेगा और फिर सीधे गिग वर्कर्स के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाएगा।

 मेहनत का फायदा अंबानी-अडानी जैसे अरबपतियों को मिल रहा
तेलंगाना गिग वर्कर्स सोशल सिक्योरिटी एंड वेलफेयर स्कीम के शुभारंभ के मौके पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की भाजपा-आरएसएस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई है। भाजपा-आरएसएस की विचारधारा गिग वर्कर्स और मजदूरों को बंधुआ मजदूर बनाना चाहती है, जहां वे 24 घंटे मेहनत करें, दुर्घटनाओं में घायल हों या जान गंवाएं, लेकिन उनकी मेहनत का फायदा अंबानी-अडानी जैसे अरबपतियों और उबर-ओला जैसी कंपनियों को मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि इस व्यवस्था में मेहनतकश लोगों को उनकी मेहनत का उचित लाभ नहीं मिल रहा है।
 

 

Rahul Gandhi joins bike rally of gig workers in Hyderabad arriving on scooter Find out what he  said at rally
तेलंगाना में बाइक रैली के दौरान राहुल गांधी - फोटो : PTI
कांग्रेस गिग वर्कर्स को भागीदार बनाना चाहती है: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उनकी विचारधारा गिग वर्कर्स एवं मजदूरों को देश की नींव मानती है। कांग्रेस उन्हें केवल श्रमिक नहीं, बल्कि देश के विकास में भागीदार बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि गिग वर्कर्स को बीमा, प्रत्येक ट्रांजैक्शन पर आर्थिक सहायता और आराम करने के लिए समर्पित स्थान जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। राहुल गांधी ने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी गिग वर्कर्स के साथ खड़ी है और उनके अधिकारों एवं सामाजिक सुरक्षा की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस पर आरोप लगाया कि वे मजदूरों को सेवक और बंधुआ श्रमिक बनाकर उनके अधिकारों को कुचलना चाहते हैं।

गिग वर्कर्स के साथ खड़ी है कांग्रेस: सचिन सावंत
इस बीच, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सचिन एम. सावंत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी समाज के निचले तबके के लोगों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने चुनावी घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस पार्टी हमेशा समाज के निचले तबके के लोगों के साथ रही है। चुनाव प्रचार और चुनावी घोषणापत्र में हमने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करना हमारी प्रतिबद्धता है। हम अपने वादे पूरे करते हैं; हम 'जुमलों' में विश्वास नहीं करते।' 

 

Rahul Gandhi joins bike rally of gig workers in Hyderabad arriving on scooter Find out what he  said at rally
तेलंगाना में कांग्रेस की बाइक रैली - फोटो : PTI
फोन टैपिंग के आरोपों पर भाजपा को घेरा
राहुल गांधी की ओर से लगाए गए फोन टैपिंग के आरोपों पर सचिन एम. सावंत ने भाजपा पर ऐसी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया। उन्होंने इस मामले में पेगासस विवाद का भी जिक्र किया। सावंत ने सवाल उठाते हुए कहा, 'यह भाजपा का काम करने का तरीका है। यह कोई नई बात नहीं है। ऐसा महाराष्ट्र में भी हो चुका है। वह घोटाला सबके सामने था। यह कोई आरोप नहीं, बल्कि सच है। वे इस तरह की गतिविधियों में शामिल रहते हैं।' 

पेगासस क्या था?"
तेलंगाना के मंत्री विवेक वेंकटस्वामी ने भी फोन टैपिंग को लेकर राहुल गांधी के आरोपों का समर्थन किया। उन्होंने दावा किया कि TRS और BRS के शासनकाल के दौरान उन्हें भी निगरानी का सामना करना पड़ा था। वेंकटस्वामी ने कहा, 'मुझे लगता है कि राहुल जी ने बहुत अहम बात कही है। अब आप पता लगा सकते हैं कि आपका फोन टैप हो रहा है या नहीं। मैंने TRS और BRS के शासनकाल के दौरान भी ऐसा ही देखा था। मेरा फोन ट्रैक किया जाता था और मुझे अक्सर फेसटाइम से ऐसे मैसेज मिलते थे, जिनमें बताया जाता था कि मेरे फोन पर निगरानी रखी जा रही है।'

राहुल गांधी को भी मिले होंगे निगरानी से जुड़े नोटिफिकेशन: विवेक
तेलंगाना के मंत्री ने आगे कहा कि उन्हें लगता है कि राहुल गांधी को भी फोन कंपनियों की ओर से कथित फोन टैपिंग को लेकर इसी तरह के नोटिफिकेशन मिले होंगे। उन्होंने कहा, 'मुझे यकीन है कि राहुल जी को भी फोन कंपनियों से ऐसे मैसेज मिले होंगे, जिनमें उन्हें बताया गया होगा कि उनका फोन टैप किया जा रहा है।'

ये भी पढ़ें: छठ पूजा और शादियों में घर जाना हुआ महंगा: 15 दिन में 50% तक बढ़े दाम; सीटीआई ने सरकार से मांगी किराए की कैप

पीएम मोदी पर फोन टैपिंग कराने का लगाया था आरोप
इससे पहले राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार उन पर निगरानी रख रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनका फोन टैप करवाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed