Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   INDIA VS PAKISTAN U19 Asia Cup 2026 Final most runs in tournament stats Aaryavir Sehwag

अंडर-19 एशिया कप के टॉप स्कोरर आर्यवीर: पाकिस्तान के उस्मान को पछाड़ा, पांच मैचों में कितने शतक-अर्धशतक ठोके?

Sat, 14 Nov 2026 04:27 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अल अमेरात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अल अमेरात Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 14 Nov 2026 04:27 PM IST
सार

आर्यवीर टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पांच मैचों की पांच पारियों में 361 रन बनाए और पाकिस्तान के उस्मान खान को पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन
INDIA VS PAKISTAN U19 Asia Cup 2026 Final most runs in tournament stats Aaryavir Sehwag
आर्यवीर सहवाग - फोटो : BCCI

विस्तार

पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 एशिया कप 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा है। आर्यवीर टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पांच मैचों की पांच पारियों में 361 रन बनाए और पाकिस्तान के उस्मान खान को पीछे छोड़ दिया। उस्मान के नाम पांच मैचों में 345 रन हैं। आर्यवीर ने पूरे टूर्नामेंट में निरंतरता के साथ बल्लेबाजी की। उनका सर्वोच्च स्कोर 160 रन रहा, जबकि उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 95.50 का रहा। उन्होंने कुल 378 गेंदों का सामना किया और 38 चौके व 16 छक्के लगाए।
विज्ञापन
Trending Videos

INDIA VS PAKISTAN U19 Asia Cup 2026 Final most runs in tournament stats Aaryavir Sehwag
आर्यवीर सहवाग - फोटो : Twitter
फाइनल में भी चला आर्यवीर का बल्ला
पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले में भी आर्यवीर ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 61 गेंदों में 58 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने नौ चौके लगाए। इस प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने टूर्नामेंट में अपने रनों की संख्या 361 तक पहुंचा दी और सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में अभियान समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

INDIA VS PAKISTAN U19 Asia Cup 2026 Final most runs in tournament stats Aaryavir Sehwag
आर्यवीर सहवाग - फोटो : X
इन चार पारियों में भी किया शानदार प्रदर्शन
फाइनल से पहले खेले गए चार मुकाबलों में भी आर्यवीर का बल्ला खूब चला। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 51 रन की पारी खेलकर टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत की। इसके बाद नेपाल के खिलाफ नाबाद 70 रन बनाए। आर्यवीर का सबसे बड़ा प्रदर्शन यूएई के खिलाफ देखने को मिला। उन्होंने इस मुकाबले में 160 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल से पहले खेले गए मुकाबले में उनके बल्ले से 22 रन निकले। इस तरह आर्यवीर ने अपने पांच मुकाबलों में 51, नाबाद 70, 160, 22 और 58 रन की पारियां खेलीं। उनकी इन पारियों की बदौलत कुल स्कोर 361 रन रहा।
विज्ञापन

INDIA VS PAKISTAN U19 Asia Cup 2026 Final most runs in tournament stats Aaryavir Sehwag
आर्यवीर और लक्ष्य रायचंदानी - फोटो : BCCI
सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में टॉप पर आर्यवीर
अंडर-19 एशिया कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में आर्यवीर सहवाग 361 रन के साथ पहले स्थान पर रहे। पाकिस्तान के उस्मान खान 345 रन बनाकर दूसरे नंबर पर हैं। बांग्लादेश के अहसान अल मुमिन 235 रन के साथ तीसरे, भारत के एलआर रायचंदानी 199 रन के साथ चौथे और अफगानिस्तान के फैसल रहिमी 167 रन बनाकर पांचवें स्थान पर हैं। 

अंडर-19 एशिया कप 2026: सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ी

मैच

रन

सर्वोच्च स्कोर

स्ट्राइक रेट

100

50

चौके

छक्के

आर्यवीर सहवाग (भारत)

5

361

160

95.50

1

3

38

16

उस्मान खान (पाकिस्तान)

5

345

139*

100.87

2

1

42

6

अहसान अल मुमिन (बांग्लादेश)

4

235

152*

98.32

1

1

12

10

लक्ष्य रायचंदानी (भारत)

5

199

93

83.96

0

2

25

1

फैसल रहीमी (अफगानिस्तान)

4

167

83

78.77

0

2

12

2

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed