{"_id":"6af76ee98d6088f44f0552cc","slug":"youth-from-miranpur-katra-dies-in-a-road-accident-in-powayan-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-189959-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मीरानपुर कटरा के युवक की पुवायां में सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मीरानपुर कटरा के युवक की पुवायां में सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। थाना मीरानपुर कटरा के गांव पिपरी उकरी निवासी सोनू सिंह (26) की अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक में लगने से मौत हो गई। सोनू सिंह का दोस्त रंजीत पाल गंभीर घायल है। मौके से एक हेलमेट मिला है।
रंजीत पाल की साली लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव मगरेना में रहती हैं। रंजीत और सोनू सिंह शुक्रवार को गांव बाइक से मगरेना गए थे। देर शाम को वापस घर जाते समय पुवायां मोहम्मदी हाईवे पर गांव इटौली के पास उनकी बाइक में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से दोनों लोग गंभीर घायल हो गए।
सूचना पर थाना प्रभारी आरके रावत ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी भिजवाया। सीएचसी पर डॉक्टर ने सोनू सिंह को मृत घोषित किया गया। रंजीत को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। खेती करने वाले सोनू की मौत से पत्नी पूजा देवी और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। उनकी तीन माह की एक पुत्री है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। संवाद