{"_id":"6ab27ce67735c4aa8b0d67c6","slug":"bus-operations-from-the-roadways-bus-stand-suspended-due-to-excavation-work-in-shahjahanpur-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: खोदाई के कारण रोडवेज बस अड्डे से बसों का संचालन बंद, यात्री हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: खोदाई के कारण रोडवेज बस अड्डे से बसों का संचालन बंद, यात्री हुए परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 22 Sep 2026 06:34 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में महिला थाने से रोडवेज बस अड्डे तक खोदाई के कार्य के चलते रोडवेज बसों का अड्डे से संचालन ठप कर दिया गया। ऐसे में यात्रियों को बसों की तलाश में भटकना पड़ा। बस पकड़ने के लिए सेटेलाइट बस अड्डे तक जाना पड़ा। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ना तय है। खोदाई कार्य के चलते मंगलवार को पुराने बस अड्डे से बसों का संचालन ठप कर दिया गया। ऐसे में अड्डे पर आए यात्री भटकते रहे। उन्हें सेटेलाइट बस अड्डा भेजा गया।
वहां तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय और रुपये खर्च करने पड़ें। खासकर दूर-दराज से आने वाले यात्रियों के लिए बस अड्डे तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण होगा। यात्रियों को नई व्यवस्था की जानकारी न होने पर बसों की तलाश में भटकना भी पड़ा। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि खोदाई के चलते बसों के संचालन में बदलाव किया गया है। यात्रियों से अपील की गई है कि वह यात्रा से पहले बसों के नए संचालन स्थल की जानकारी कर लें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।